MD ड्रग्स केस: बस में सवार होकर भोपाल भागने से पहले ही पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया, पास से मिला 2 लाख रुपए का 20 ग्राम ड्रग्स

MD ड्रग्स केस: बस में सवार होकर भोपाल भागने से पहले ही पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया, पास से मिला 2 लाख रुपए का 20 ग्राम ड्रग्स


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी समीर नशीला के कब्जे से 20 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी भोपाल भागने की फिराक में था, वह बस में बैठने ही वाला था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया। तस्कर नशे का आदी है और देवास से एमडी ड्रग लाकर इंदौर में बेचा करता था। उस पर इंदौर में इससे पहले भी कई प्रकरण दर्ज हैं। इसके पहले पुलिस ने 2 आरोपियों से 150 ग्राम एमडी ड्रग जब्त की थी।

क्राइम ब्रांच एएसपी गुरु प्रसाद पाराशर ने बताया कि कुछ दिनों पहले ड्रग्स मामले में दो आरोपी इरफान खान और अरबाज खान को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से 15 लाख रुपए की 150 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली थी। पूछताछ में इन्होंने अपने अन्य साथियों के नाम उगले थे। इन्होंने बताया था कि समीर नशीला निवासी ग्रीन पार्क काॅलोनी चंदन नगर से ड्रग्स खरीद कर ये बेचा करते थे।

पुलिस ने समीर खांन उर्फ नशीला पिता फतेह मोहम्मद निवासी ग्रीन पार्क काॅलोनी चंदन नगर को पकड़ने की प्लानिंग की। टीम को पता चला था कि वह गुरुवार को भोपाल भागने की फिराक में है। झाबुआ टाॅवर से वह किसी प्राइवेट बस में बैठकर भोपाल जाने के लिए निकला था। टीम ने उसे जाल बिछा कर शास्त्री ब्रीज के नीचे अंडर पास के पास से दबोच लिया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से ड्रग्स भी बरामद हो गया।

आरोपी समीर नशीला ने बताया कि अरबाज व इरफान के पकड़ाने के बाद भोपाल भाग गया था। बाद में फिर इंदौर आ गया था, फिर उसने इंदौर में ही आजाद नगर, सदर बाजार, आदि स्थानों पर फरारी काटी। एमडी ड्रग वह देवास के किसी व्यक्ति से लाता था और यहां पर बेचा करता था। नशीला पर शहर के विभिन्न थानों पर वसूली, मारपीट, अवैध शराब, चोरी जैसे करीब आधा दर्जन अपराध दर्ज हैं।

यह है मामला
क्राइम ब्रांच ने 5 जनवरी को 5 आरोपियों से 70 करोड़ रुपए की 70 किलो MDMA ड्रग्स बरामद की थी। इनके पास से 13 लाख रुपए नकद भी बरामद हुए थे। आरोपी तेलंगाना और मप्र के रहने वाले हैं। आरोपी ड्रग्स की खेप देने और टोकन मनी लेने के लिए एकत्रित हुए थे। आरोपियों की माने तो वे ट्रेन, प्लेन, बस, ट्रक ट्रांसपोर्ट और निजी कार हर प्रकार से ड्रग्स लाते थे। ये इतने शातिर हैं कि ट्रांसपोर्ट से ड्रग्स भेजते समय वे पैकेट में मुर्गी दाना पाउडर या बीमारियों के वैक्सीन का पाउडर बताते थे। इस मामले में अब तक दाे दर्जन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link