जसप्रीत बुमराह की शादी का एक महीना पूरा, संजना के साथ तस्वीर शेयर कर बताया ‘बेस्ट फ्रेंड’

जसप्रीत बुमराह की शादी का एक महीना पूरा, संजना के साथ तस्वीर शेयर कर बताया ‘बेस्ट फ्रेंड’


भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह ने पत्नी संजना गणेशन के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है. (Twitter)

टीम इंडिया के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने पिछले महीने 15 मार्च को टीवी एंकर संजना गणेशन से शादी की थी. अपनी शादी का एक महीना पूरा होने पर उन्होंने संजना के साथ एक तस्वीर शेयर की और उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया. बुमराह शादी के कारण इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेले थे.

नई दिल्ली. भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) एक महीने पहले संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे. उन्होंने शादी को एक महीना पूरा होने पर सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक तस्वीर शेयर की. यह तस्वीर बुमराह और संजना की रिंग सेरिमनी की लग रही है, क्योंकि इसमें संजना इस गेंदबाज को अंगूठी पहनाती दिख रही हैं. मुंबई इंडियंस के इस पेसर ने पिछले महीने 15 मार्च को टीवी एंकर संजना गणेशन से शादी कर ली थी. अपनी शादी का एक महीना पूरा होने पर उन्होंने संजना के साथ एक तस्वीर शेयर की और उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया.

बुमराह ने कैप्शन में लिखा, ‘एक महीने से प्यार, हंसी, चुटकुले, लंबी चर्चा और शांति.. मेरे सबसे अच्छे दोस्त से शादी करने का एक महीना पूरा.’ बुमराह को शादी के लिए बीसीसीआई ने छुट्टी दी थी जिसके चलते वह इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेले थे. वह फिलहाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं और टीम के साथ चेन्नई में हैं.

इसे भी पढ़ें, IPL 2021: ग्लेन मैक्सवेल लगाते हैं बैंगलोर की फील्डिंग, सामने आया बड़ा सच!

मुंबई इंडियंस को आईपीएल के 14वें सीजन के ओपनिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी लेकिन अगले मैच में वापसी करते हुए उसने कोलकाता नाइट राइडर्स को 10 रन से हराया. बुमराह ने पिछले महीने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं और फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की.

बुमराह ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से दमदार प्रदर्शन किया है और वह टीम के मुख्य तेज गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने अभी तक 19 टेस्ट, 67 वनडे और 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. वह रिकॉर्ड पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस के लिए भी अहम गेंदबाज की भूमिका में रहते हैं. अब तक 94 आईपीएल मैचों में बुमराह ने 111 विकेट झटके हैं, जिनमें से 27 विकेट उन्होंने यूएई में खेले गए पिछले सीजन में लिए थे.









Source link