CSK vs PBKS Dream 11 Team Prediction: इन 11 खिलाड़ियों पर आप लगा सकते हैं दांव

CSK vs PBKS Dream 11 Team Prediction: इन 11 खिलाड़ियों पर आप लगा सकते हैं दांव


चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्‍स शुक्रवार को आमने सामने होगी

Dream 11 Team Prediction Chennai Super Kings vs Punjab Kings: चेन्‍नई और पंजाब के बीच मुकाबले में किस खिलाड़ी पर लगाया जाए दांव और कौन है असली मैच विनर? यहां पढ़ें दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी.

नई दिल्‍ली. आईपीएल (IPL) के पिछले सीजन निराशजनक प्रदर्शन करने वाली एमएस धोनी (MS Dhoni) की अगुआई वाली चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (Chennai Super Kings) इस सीजन भी जीत की राह पर लौटने की कोशिश कर रही है और उसे अभी अपनी पहली जीत का इंतजार है. शुक्रवार को चेन्‍नई के सामने पंजाब किंग्‍स की चुनौती होगी. धोनी की अगुआई में टीम अपने अभियान का विजयी आगाज नहीं कर पाई थी और उसे पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

वहीं पंजाब अपनी जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी. पिछले मुकाबले में पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को चार रन से मात दी .अब तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 24 मैच खेले गए हैं जिनमें से 15 में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की है जबकि पंजाब किंग्स को केवल 9 ही मैचों में जीत मिली है.

यह भी पढ़ें: 

IPL 2021: क्रिस मॉरिस ने छक्के लगाकर दिलाई RR को जीत, फैन्स ने निकाला ‘मिर्जापुर’ कनेक्शनCSK vs PBKS IPL 2021 Live Streaming: चेन्‍नई vs पंजाब के बीच मुकाबला, जानें कब और कहां देखें मैच

कप्तान एमएस धोनी पर होगी हर किसी की नजर
एक बार फिर हर किसी की नजर चेन्‍नई के कप्‍तान धोनी पर होगी, जो पिछले मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे. चेन्‍नई और पंजाब की ड्रीम 11 की बात करें तो धोनी इस टीम में कहीं नजर नहीं आते. पंजाब के कप्‍तान केएल राहुल अभी तक बल्‍ले और विकेटकीपिंग दोनों से प्रभावित करने में सफल रहे. राहुल पिछले मुकाबले में शतक से चूक गए थे. आज के मुकाबले में इन  11 खिलाड़ियों पर दांव लगाया जा सकता है.

चेन्‍नई और पंजाब की ड्रीम 11:
विकेटकीपर: केएल राहुल
बल्‍लेबाज: सुरेश रैना, क्रिस गेल, फाफ डु प्‍लेसी, ऋतुराज गायकवाड़
ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन
गेंदबाज: मोहम्‍मद शमी, झाय रिचर्डसन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर









Source link