Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- बाजारों में भीड़ इतनी कि चलना मुश्किल, एक दूसरे से सटकर चल रहे लोग
- बाजार को देखकर नहीं लगता कि किसी को डर है संक्रमित होने का
मुरैना। जिला प्रशासन ने लगातार पांच दिन तक शहर में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है लेकिन,उसके बावजूद शहरवासी सोशल डिस्टेंसिंग को तैयार नहीं है। शुक्रवार वाले दिन सुबह से ही शहर के लगभग सभी बाजार भीड़ से फुल हो गए। शहर के व्यस्ततम कहे जाने वाले बाजार मार्कडेश्वर रोड, हनुमान चौराहा, सदर बाजार व छोटी बजरिया में खरीददारों की भीड़ उमड़ पड़ी।
सदर बादार में उमड़ी भीड़
सहालग का समय है। 25 अप्रेल को बड़ा सहालग है। उससे पहले लगुन व अन्य कार्यक्रम हैं जिसकी खरीददारी के लिए लोग रिस्क लेकर खरीददारी कर रहे हैं। हालत यह है कि शहर का हर चौराहा, हर बाजार भीड़ से भरा हुआ है।
दुकानदारों को नहीं फुर्सत
दुकानों पर इतनी भीड़ है कि दुकानदारों को बात करने तक की जरा भी फुर्सत नहीं है। कई दुकानों पर तो लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था। लोग इतने सटकर खड़े थे कि उन्हें देखकर लगता ही नहीं है कि उन्हें कोरोना संक्रमण की थोड़ी भी चिंता है।
हनुमान चौराहे पर लगी भीड़
स्टेशन रोड पर लगा जाम
शहर के मुख्य मार्ग कहे जाने वाले स्टेशन रोड पर पूरे दिन कई बार जाम की स्थिति निर्मित हो गई। रोड पर वाहन इतनी अधिक तादात में दौड़ रहे हैं कि, जगह-जगह जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। हाउसिंग बोर्ड चौराहा हो या फिर बैरियर चौराहा, सभी जगह जाम की स्थिति निर्मित हो रही है।
इन बाजारों में अत्यधिक भीड़
शहर के मुख्य बाजार कहे जाने वाले सदर बाजार में सबसे अधिक भीड़ थी। इसके साथ ही उससे लगे मार्कण्डेश्वर रोड, हनुमान चौराहा, स्टेशन रोड, छोटी बजरिया वह सिकरवारी बाजार पूरी तरह से भीड़ से फुल रहे।
दुकानों पर खरीददारी के लिए उमड़ी महिलाएं
मूकदर्शक बनी रही पुलिस
शहर के लगभग हर चौराहे पर दो चार पुलिस वाले मौजूद थे लेकिन, पुलिस पूरी तरह मूकदर्शन बनी रही। पुलिस वालों ने न भीड़ को कम करने का प्रयास किया और न ही कोई तत्परता दिखाई। पुलिस पूरे समय शाम को 6 बजने का इंतजार करती नजर आई।
आज शाम 6 से गुरुवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन
शहर में आज शुक्रवार शाम 6 बजे से पांच दिन का लॉक डाउन लग रहा है जो सीधे 22 अप्रेल को सुबह 6 बजे तक रहेगा। इतने लंबे समय तक लगने वाले लॉकडाउन से लोग घबराए हुए हैं। इसलिए कई लोगों ने थोक में सामान खरीदना भी शुरु कर दिया है। हालांकि जिला प्रशासन इस बात को बार-बार कर रहा है कि जरूरत के सामान की कमी नहीं होने दी जाएगी लेकिन लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है।