इंदौर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: इंदौर से दिल्ली उड़ान भरने से पहले ही फ्लाइट के इंजन से निकला धुंआ, फायर अलार्म बजते ही मची अफरा – तफरी, 43 यात्री सहित सभी 49 लोग सुरक्षित

इंदौर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: इंदौर से दिल्ली उड़ान भरने से पहले ही फ्लाइट के इंजन से निकला धुंआ, फायर अलार्म बजते ही मची अफरा – तफरी, 43 यात्री सहित सभी 49 लोग सुरक्षित


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Air India Indore Delhi Flight Update; Smoke Coming Out From Airplane At Devi Ahilya Bai Holkar Airport

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उड़ान भरने के लिए प्लेन रनवे पर पहुंचा ही था कि अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा।

इंदौर एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब इंदौर से दिल्ली जाने वाले एयर इंडिया के प्लेन में स्टार्ट होने के तुरंत बाद धुंआ निकलना शुरू हुआ। प्लेन में आई खराबी के कारण फायर अलार्म बज उठा, इसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके रनवे पर पहुंची। प्लेन में उस समय 43 यात्री और एयर इंडिया के 6 कर्मचारी सवार थे। एयरपोर्ट डायरेक्टर अर्यमा सान्याल ने एयर इंडिया के प्लेन में तकनीकी खराबी आने की बात कही है। खराबी के बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली रवाना किया गया। वहीं, तकनीकी खराबी दूर होने के बाद एयर इंडिया का प्लेन भी दोपहर में दिल्ली के लिए उड़ गया।

सुधार के बाद प्लेन खाली ही दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

सुधार के बाद प्लेन खाली ही दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

मिली जानकारी अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 635 सुबह 8.54 पर उड़ान भरने के लिए जैसे ही रनवे पर पहुंची। उसके इंजन से धुआं उठाना शुरू हो गया। तकनीकी खराबी देख तत्काल प्लेन को वापस एप्रिन में लाया गया। साथ ही यात्रियों को विमान से नीचे उतारा गया। अलार्म बजने के कारण यात्री भी यह समझ गए थे कि कुछ दिक्कत है। इसके बाद तत्काल सभी नीचे उतर गए। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय विमान में कुछ 49 लोग सवार थे। बाद में सभी यात्रियों को इंडिगो और विस्तारा की फ्लाइट से दिल्ली रवाना किया गया। वहीं, सुधार के बाद एयर इंडिया के प्लेन ने भी खाली ही 3.28 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

खबरें और भी हैं…



Source link