परीक्षा परिणाम की गणना बेस्ट फाइव के आधार पर की जाएगी.
MP School Exams : मध्य प्रदेश में नौंवी और 11वीं के छात्रों की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. अब इन कक्षाओं के छात्रों को छमाही परीक्षा में हासिल अंकों और रिवीजन टेस्ट के आधार पर पास किया जाएगा.
मध्य प्रदेश की लोक शिक्षण आयुक्त जयश्री कियावत ने बताया कि सभी शासकीय विद्यालयों में नौवीं और 11वीं के छात्रों का मूल्यांकन रिवीजन टेस्ट और छमाही परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. एक से नौ फरवरी तक हुई छमाही परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर पास किया जाएगा. परीक्षा परिणाम की गणना बेस्ट फाइव के आधार पर की जाएगी, यदि विद्यार्थी छह में से पांच विषय में पास है और एक विषय में न्यूनतम निर्धारित 33 अंक प्राप्त नहीं कर सका हो तो भी उसे पास घोषित किया जाएगा.
दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को दिए जाएंगे कृपांक
एक से अधिक विषयों में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए अधिकतम 10 अंक कृपांक के रूप में प्रदान किए जा सकेंगे. कृपांक के अधिकतम 10 अंक आवश्यकता अनुसार एक से अधिक विषयों में भी आवंटित किए जा सकेंगे. कृपांक के उपरांत भी यदि विद्यार्थी को दो अथवा अधिक विषयों में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त नहीं हुए हो तो उसे परीक्षा के लिए द्वितीय अवसर प्रदान किया जाएगा.दोबारा दे सकेंगे परीक्षा
ऐसे विषय जिनमें विद्यार्थी द्वारा पूर्व परीक्षा में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त नहीं किए गए थे, उन्हें उन विषयों में पुनः परीक्षा देनी होगी. द्वितीय अवसर उन विद्यार्थियों को भी दिया जाएगा जो रिवीजन टेस्ट एवं अर्द्ध वार्षिक परीक्षा दोनों में से किसी भी परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए थे लेकिन उन्होंने सत्र 2020-21 में शासकीय विद्यालय में प्रवेश लिया था.
ये भी पढ़ें
MP Board Exams 2021: मध्य प्रदेश में 9वीं, 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं निरस्त
ICSE Board Exams 2021: सीबीएसई के बाद अब ICSE बोर्ड की परीक्षाएं भी स्थगित
सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/