- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Mahamandaleshwar Mahamandaleshwar Jagatguru Dr. Swami Shyam Devacharya Maharaj Died From Corona, Was Infected While Joining Haridwar Kumbh
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नरसिंह मंदिर गीताधाम के प्रमुख महामंडलेश्वर जगतगुरु डॉक्टर स्वामी श्याम देवाचार्य महाराज का कोरोना से मौत, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार
- जबलपुर में शुक्रवार को 45 संक्रमित और दो सस्पेक्टेड शवों का चौहानी तो 14 का तिलवारा में हुआ अंतिम संस्कार
जिले में कोरोना का कहर जारी है। इस बीच शुक्रवार को जबलपुर में नरसिंह मंदिर गीताधाम के प्रमुख महामंडलेश्वर जगतगुरु डॉक्टर स्वामी श्याम देवाचार्य महाराज की कोरोना की वजह से मौत हो गई। वे कुंभ मेले में शामिल होने हरिद्वार गए थे। कुंभ में ही स्वामी श्याम देवाचार्य संक्रमित हुए थे। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। जबकि कोरोना के चलते शहर के विभिन्न अस्पतालों और घर में जान गंवाने वाले 59 लोगों का अंतिम संस्कार चौहानी और तिलवारा घाट में हुआ।
जानकारी के अनुसार स्वामी श्याम देवाचार्य महाराज हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेला के दौरान आयोजित शाही स्नान में शामिल होने पहुंचे थे। हरिद्वार में ही वे संक्रमित हो गए थे। वहां से लौटने के बाद शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। महामंडलेश्वर ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई थी। बावजूद वे कोविड पॉजिटिव हुए और उनकी मौत भी हो गई। बता दें कि हरिद्वार कुंभ में शामिल 50 से अधिक साधू-सन्यासी संक्रमित हो चुके हैं।
जबलपुर नरसिंह मंदिर गीताधाम के संचालक, जगतगुरु डॉ. स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज के देवलोक गमन से दु:ख पहुंचा है।
धर्म व मानवता की सेवा के लिए आपने अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था।
आपके मंगलकारी विचार और पुण्य प्रयास सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। ॐ शांति! pic.twitter.com/YBefcC3Toe
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 16, 2021
सीएम ने दी श्रद्धांजलि
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नरसिंह मंदिर गीताधाम के संचालक जगतगुरु डॉक्टर श्याम देवाचार्य महाराज के देवलोक गमन पर दुख प्रकट किया है। सीएम ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। लिखा है कि धर्म व मानवता की सेवा के लिए आपने अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। आपके मंगलकारी विचार और पुण्य प्रयास सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
दो संक्रमितों ने घर में तो 57 ने अस्पतालों में तोड़ा दम
शुक्रवार को दो संक्रमितों ने घर में दम तोड़ दिया। इसमें एक रतन नगर और दूसरा शहर के ही रहने वाले थे। उनकी लाश गुरुवार रात से घर में पड़ी थी। मोक्ष संस्था के आशीष ने शव को घर से उठवा कर चौहान में अंतिम संस्कार किया। वहीं एक जज का भी निधन हो गया। चौहानी में कुल 45 संक्रमितों और दो सस्पेक्टेड मरीजों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं तिलवारा में 14 संक्रमितों का अंतिम संस्कार नगर निगम की ओर से किया गया।
पैसे के बंटवारे को लेकर हंगामा
कोरोना से लोगों की जान जा रही है। वहीं चौहानी में अंतिम संस्कार करने वाले नगर निगम कर्मियों में शुक्रवार को पैसों को लेकर विवाद हो गया। दरअसल यहां पर लकड़ी, अंतिम संस्कार की सामग्री की अलग-अलग व्यवस्था है। नगर निगम के कर्मी कोरोना मरीजों से सभी का पैसा एक साथ अपना कमीशन जोड़कर परिजनों से ले लेते हैं। एक परिजन ने अधिक पैसे को लेकर सवाल कर दिए तो वहां हंगामा मच गया।
अंतिम संस्कार की सामग्री बेचने वाला पंडा रामलाल और उसका बेटा शवों को जलाने के समय लकड़ी सजाने से लेकर राख समेटने का काम करते हैं। अधिक पैसों का आरोप लगा तो पिता-पुत्र ने निगम कर्मियों की कमीशनखोरी की पोल खोल दी। इसके बाद निगम के सुपरवाईजर ने कर्मियों से लकड़ी का रजिस्टर लेकर टाल वाले को दे दिया। वहीं हिदायत दी कि सभी अपनी सामग्री का पैसा खुद लेंगे-देंगे।
कैजुअल्टी के सामने ही एम्बुलेंस में महिला ने दम तोड़ा, हंगामा
जिला अस्पताल में गम्भीर हालत में लाए गए एक मरीज की कैजुअल्टी के सामने ही एम्बुलेंस में मौत हो गई। सदर क्षेत्र अंतर्गत संजय गांधी नगर निवासी महिला को शुक्रवार तड़के गम्भीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर सो रहे थे।
जगाने पर नाराज हो गए। कहासुनी में ही आधा घंटा निकल गए। उसके बाद एंबुलेंस में जाकर मरीज को देखा तो तब तक सांसें थम चुकी थी। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। शव को एंबुलेंस में ओमती थाने ले गए। जहां, पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद शव ले गए।