- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Uproar Over Asking Patients To Be Taken Home When Oxygen Runs Out In Ujjain; Oxygen, Saint And Policeman Died Due To Administration Intervention
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
उज्जैन में गुरुवार देररात एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने की बात कहते हुए प्रबंधन ने मरीजों को घर ले जाने का कहने पर हंगामा मच गया। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल और मरीजों को ऑक्सीजन मिली। शुक्रवार को शहर में एक संत, एक पुलिसकर्मी और विश्वविदयालय कर्मचारी की कोरोना के चलते मौत हो गई। प्रधान आरक्षक ललित भावसार (45), संत अमृतानंद महाराज (60) और विक्रम विश्वविद्यालय में पदस्थ कर्मचारी जितेन्द्र श्रीवास (33) की मौत हो गई।
पुलिस विभाग की स्पेशल ब्रांच एसबी शाखा के प्रधान आरक्षक ललित भावसार को तबीयत बिगड़ने पर सांवेर रोड स्थित निजी अस्पताल में 7 अप्रैल को भर्ती किया था। लगातार हालत बिगड़ती चली गई। गार्ड ऑफ ऑनर देकर शाम को ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। निरंजनी अखाड़े के संत अमृतानंद जी महाराज को कोरोना संक्रमित होने पर उज्जैन के सहर्ष हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। उज्जैन विक्रम विश्वविद्यालय में कोरोना से पांचवीं मौत हो गई। अमलतास मेडिकल कॉलेज में भर्ती कुलपति के बॉडीगार्ड के रूप में पदस्थ जितेन्द्र श्रीवास की मौत हो गई।
संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से भी लोगों को परेशानी हो रही हैं। देर रात शहर के निजी तेजनकर अस्पताल में उस समय हंगामा मच गया जब कुछ देर की ऑक्सीजन का हवाला देकर अस्पताल प्रबंधन ने 40 आईसीयू के मरीजों के परिजन को अपने-अपने मरीजों को ले जाने का कह दिया गया। इसके बाद रात 11 बजे के लगभग अस्पताल के बाहर परिजनों की भीड़ लग गई। उज्जैन कलेक्टर को इस बात से अवगत कराया गया तब ऑक्सीजन की व्यवस्था हो सकी।
संक्रमण ने शहर और तहसील में पैर पसारे
उज्जैन में संक्रमित मरीज लगातार बड़ रहे हैं। बड़ी संख्या में मरीजों को सांस लेने में दिक्कत का सामान करना पड़ रहा है। ऐसे में शहर के कई बड़े छोटे निजी और सरकारी अस्पताल मरीजों से भरे हुए है। कहीं भी बेड खाली नहीं है। उज्जैन शहर के अलावा बड़नगर, नागदा, तराना, महिदपुर, खाचरौद सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में भी संक्रमितों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।
6 दिन में मिले 1538 मरीज
10 अप्रैल- 218
11 अप्रैल- 212
12 अप्रैल- 317
13 अप्रैल- 249
14 अप्रैल- 267
15 अप्रैल- 275
6 दिन में 1538 नए संक्रमित मरीज मिले है। ऐसे में शहर के अस्पताल कम पड़ रहे है। संभवत: उज्जैन में चरक भवन की छटवीं मंजिल पर नया कोविड वार्ड शुरू हो सकता है। महानंदा नगर क्षेत्र में संचालित बिड़ला हॉस्पिटल में भी 50 बेड बढ़ाए जा रहे हैं। यहां भी मरीजों को भर्ती रखकर इलाज दिया जाएगा। साथ ही माधवनगर में 40 बेड बढ़ाए जा रहे हैं।