IPL 2021 Points Table: पहले सप्‍ताह के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एकमात्र अजेय टीम, चेन्‍नई की लंबी छलांग

IPL 2021 Points Table: पहले सप्‍ताह के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एकमात्र अजेय टीम, चेन्‍नई की लंबी छलांग


आरसीबी पॉइंट टेबल में टॉप पर है (फोटो-PTI)

IPL 2021 Points Table: एमएस धोनी (MS Dhoni) की अगुआई वाली चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (CSK) ने पंजाब किंग्‍स को हराकर पॉइंट टेबल में लंबी छलांग लगाई है.

नई दिल्‍ली. आईपीएल 2021 (IPL 2021) को शुरू हुए एक सप्‍ताह हो चुके हैं. 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेले गए मुकाबले से टूर्नामेंट के इस सीजन का आगाज हुआ था और इस दौरान सभी टीमों ने दो दो मुकाबले खेल लिए हैं.
विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुआई वाली आरसीबी ने मुंबई को हराकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया था और पहले सप्‍ताह के बाद यही टीम आईपीएल के इस सीजन में एकमात्र अजेय टीम है.आरसीबी को छोड़कर बाकी सभी टीमों ने अपने कम से कम एक मुकाबले गंवाए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद एक ऐसी टीम है, जो अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई.

IPL Points Table:आईपीएल 2021 में अभी तक कुल 8 मैच खेले जा चुके हैं और इस आधार पर आरसीबी पॉइंट टेबल में टॉप पर बनी हुई है. वहीं पंजाब किंग्‍स को 6 विकेट से हराकर एमएस धोनी की चेन्‍नई सुपर किंग्‍स 8वें से सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. जबकि पंजाब तीसरे से सातवें स्‍थान पर पहुंच गई है. रोहित शर्मा की मुंबई तीसरे, दिल्‍ली चौथे, राजस्‍थान रॉयल्‍स पांचवें और कोलकाता नाइट राइडर्स छठे स्‍थान पा है. हैदराबाद सबसे निचले स्‍थान पर है.

यह भी पढ़ें : CSK vs PBKS IPL 2021 Highlights: दीपक चाहर का कमाल, चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने दर्ज की सीजन की पहली जीत

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 200वां मैच, महेंद्र सिंह धोनी बोले- लगता है कि बहुत बूढ़ा हो गया हूं
IPL Purple Cap: आईपीएल के 14वें सीजन के 8 मैचों के आधार पर पर्पल कैप पर फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल ने अपना कब्जा जमाया हुआ है. पटेल ने दो मैचों में सात विकेट लिए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 6 विकेट के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल हैं. वहीं, तीसरे नंबर पर 5 विकेट के साथ दिल्ली कैपिटल्स के आवेश खान है.

IPL Oragne Cap: आईपीएल के 14वें सीजन में अबतक खेले गए 8 मैचों के आधार पर ऑरेंज कैप पर फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स के नितीश राणा का कब्जा है. नितीश ने अब तक दो मैचों 137 रन बनाए हैं और लिस्ट में टॉप पर हैं. दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन 123 रनों के साथ है. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 99 रनों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के मनीष पांडे हैं.









Source link