IPL 2021: मनीष पांडे के पिछले 10 अर्धशतक में आठ बार हारी सनराइजर्स हैदराबाद

IPL 2021: मनीष पांडे के पिछले 10 अर्धशतक में आठ बार हारी सनराइजर्स हैदराबाद


मनीष पांडे की स्ट्राइक रेट पर लगातार सवाल उठ रहे हैं (PTI)

आईपीएल (IPL) में अगर 3000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो अजिंक्य रहाणे के बाद मनीष पांडे (Manish Pandey) की स्ट्राइक रेट सबसे खराब है.

नई दिल्ली. आईपीएल के अनुभवी बल्लेबाजों में से एक मनीष पांडे सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं. आईपीएल के पहले सत्र (2008) से खेल रहे मनीष पांडे के पास 148 मैचों का अनुभव है लेकिन हैदराबाद की लगातार दो हार में विलेन बनकर उभरे हैं. आईपीएल के पहले दोनों मुकाबलों में मनीष अच्छी शुरुआत करने में सफल रहे लेकिन वो मैच खत्म करने में नाकाम रहे. मनीष पांडे की धीमी बल्लेबाजी की नुकसान हैदराबाद को उठाना पड़ा है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ चेन्नई में हुए पहले मैच में 44 गेंद पर 61 रन बनाए थे. वो आखिरी गेंद तक क्रीज पर मौजूद थे लेकिन 188 रन के लक्ष्य को पार करने में नाकाम रहे. इसके बाद उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ भी 38 गेंद पर 39 रन की पारी खेली लेकिन टीम 150 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और लगातार दूसरा मैच गंवा बैठी.

एक समय मनीष पांडे को भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा माना जा रहा है. इस बल्लेबाज ने भारत के लिए 26 वनडे और 39 टी20 मैच भी खेले हैं. इसके बावजूद मनीष भारतीय टीम में अब तक अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं. इस साल उन्हें बीसीसीआई के सालाना अनुबंध सूची से भी बाहर कर दिया गया है. आईपीएल में भी पिछले तीन सालों से उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. 2018 सीजन से अब तक 14 बार मनीष पांडे ने अपनी पारी में 30 या उससे ज्यादा गेंदें खेली. इनमें से 11 बार सनराइजर्स हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा पिछले चार सीजन में मनीष पांडे ने 10 बार अर्धशतक जमाया है जिसमें टीम को आठ बार हार मिली है. इससे साफ है कि मनीष पांडे रन बनाने में तो सफल रहे लेकिन मैच फिनिश करने में नाकाम हुए हैं.

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup: टी20 विश्व कप के लिए भारत आएगी पाकिस्तान टीम, सरकार वीजा देने को तैयारIPL 2021: दीपक चाहर का खुलासा, पहले मैच के बाद पंजाब के खिलाफ न खेलने के लिए कहा गया था

मनीष पांडे ने 148 आईपीएल मैचों में 30.33 की औसत से अब तक 3367 रन बनाए हैं. उनके नाम एक शतक और 19 अर्धशतक दर्ज है. हालांकि मनीष पांडे सिर्फ 121.6 की स्ट्राइक रेट से बनाते हैं. आईपीएल में अगर 3000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो अजिंक्य रहाणे के बाद मनीष पांडे की स्ट्राइक रेट सबसे खराब है.









Source link