कोरोना जांच में लापरवाही: सारा दिन कतार, शाम को कल फिर आने का बुलावा, कोरोना जांच के नाम पर लोगों को सता रहा जेपी अस्पताल

कोरोना जांच में लापरवाही: सारा दिन कतार, शाम को कल फिर आने का बुलावा, कोरोना जांच के नाम पर लोगों को सता रहा जेपी अस्पताल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Queues All Day, Calling Again Tomorrow In The Evening, JP Hospital Persecuting People In The Name Of Corona Investigation

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जांच के लिए अपनी बारी का इंतजा�

राजधानी भोपाल का जिला अस्पताल कोरोना जांच कराने पहुंचे लोगों को जमकर सता रहा है। सुबह से लेकर शाम तक अपनी बारी के इंतजार में खड़े लोगों को जांच के बदले कल आने का न्यौता हाथ लग रहा है। स्टाफ की कमी के नाम पर काउंटर की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही है, जबकि विश्वसनीयता के नाम पर यहां आने वालों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से जेपी अस्पताल में कोविड जांच कराने पहुंचे लोगों का आंकड़ा तीन हजार से ज्यादा होगा। सुबह आठ बजे शुरू होने वाली जांच के लिए लोग अल सुबह से यहां कतार में लग रहे हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि सारा दिन इंतजार के बाद भी उनका जांच के लिए नंबर नहीं लग पा रहा है।

जांच कराने पहुंचे लोगों का कहना है कि महज एक काउंटर से चलाए जा रहे काम के दौरान भी बुजुर्ग और थके हुए कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है। धीमी गति से हो रही जांच के चलते लोगों को पूरा दिन परेशान होना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि हम अपनी जिम्मेदारी से जांच के लिए पहुंचने लगे हैं तो इस बढ़ी हुई तादाद के लिहाज से काउंटर्स की संख्या बढ़ाना चाहिए। लेकिन इसके जवाब में अस्पताल प्रबंधन का तर्क स्टाफ की कमी को लेकर है।

खबरें और भी हैं…



Source link