MI vs SRH Live Score : मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

MI vs SRH Live Score : मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला


चेन्नई. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2021) के 14वें सीजन के 9वें मुकाबले में रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) आमने-सामने है. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. मुंबई टीम ने सीजन में भले ही हार से आगाज किया लेकिन अगले ही मुकाबले में उसके खिलाड़ी लय में लौट आए और 10 रन से कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया.

मुंबई इंडियंस ने अभी तक सीजन में दो में से एक मुकाबला जीता है, वहीं हैदराबाद का सीजन अभी तक खराब रहा है और उसे अपने दोनों ही मुकाबलों में शिकस्त झेलनी पड़ी है. चेन्नई में ही खेले गए मुकाबले में हैदराबाद को कोलकाता ने 10 रन से हराया था जबकि इसी मैदान पर विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 6 रन से करीबी हार मिली थी. हैदराबाद टीम चाहेगी कि वह लय में लौटे और मुंबई इंडियंस को हराकर सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करे.

संभावित प्लेइंग-XI
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मार्को जेनसन, राहुल चाहर, जसमीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट

सनराइजर्स हैदराबाद : ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर (कप्तान), मनीष पांडे, जॉनी बेयरस्टो, अब्दुल समद, विजय शंकर, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, शाहबाज नदीम और टी नटराजन





Source link