रतलाम जिले में अब 26 अप्रैल लॉकडाउन: रतलाम जिले में 26 अप्रैल तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, क्राइसिस मैनेजमेंट कमिटी की बैठक में लिया गया निर्णय

रतलाम जिले में अब 26 अप्रैल लॉकडाउन: रतलाम जिले में 26 अप्रैल तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, क्राइसिस मैनेजमेंट कमिटी की बैठक में लिया गया निर्णय


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Lockdown Extended Till 26 April In Ratlam District, Decision Taken In Meeting Of Crisis Management Committee

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

क्राइसिस मैनेजमेंट कमिटी की ब�

  • जिला आपदा प्रबंधन समिति ने लिया लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय
  • रतलाम जिले में अब 26 अप्रेल की सुबह 6 बजे तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू

रतलाम जिले में 9 अप्रैल से लगाए गए लॉकडाउन को 26 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक बढ़ा दिया गया है। जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लॉकडाउन बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। बैठक के बाद शहर विधायक चैतन्य काश्यप ने बताया की लॉकडाउन के दौरान पूर्व में जारी की गई कोरोना कर्फ्यू की गाइडलाइन के अनुसार ही कोरोना कर्फ्यू का पालन करवाया जाएगा। इस दौरान दूध, किराना, फल और सब्जी के वितरण के लिए पूर्व की व्यवस्था लागू रहेगी। लेकिन शहर के बाहरी क्षेत्रो में छोटी किराना , आवश्यक सामग्री की दूकान खोलने और निर्माण कार्यो की छूट दी जायेगी | गौरतलब है कि रतलाम जिले में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है । शुक्रवार को संक्रमित मरीजों की संख्या 195 पहुंच गई है| जिसकी वजह से रतलाम मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए बेड की कमी पड़ने लगी है । बिगड़ते हालातों के बीच क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में आज लॉकडाउन को 26 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

लॉकडाउन के दौरान खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं के लिए यह रहेगी व्यवस्था

घर-घर जाकर दूध वितरण करने वाले दूध विक्रेता तथा दुग्ध संघ द्वारा पैकेट की आपूर्ति प्रातः 6:00 बजे से प्रातः 10:00 बजे एवं सायंकाल 5:00 बजे से सायं काल 8:00 बजे तक की जाएगी।

सब्जी एवं फल विक्रेता फेरी लगाकर निर्धारित क्षेत्र में फल सब्जी विक्रय कर सकेंगे। जिसकी अवधि सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगी।

किराना दुकानों से होम डिलीवरी सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक की जा सकेगी।

गैस एजेंसीयो द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर होम डिलीवरी किया जाएगा।

टिफिन सेंटर संचालकों को टिफिन वितरण सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एवं शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे तक की अनुमति रहेगी।

जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से आमजन के स्वास्थ्य, सुरक्षा और आशंकित संकट को दूर करने के लिए लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। सड़को पर अनावश्यक भीड़ न बढ़ाएं और लॉकडाउन का पालन कर सहयोग करें ।

खबरें और भी हैं…



Source link