IPL 2021: जॉनी बेयरस्‍टो के छक्‍के से चकनाचूर हो गया डगआउट में रखा फ्रीज, बाल-बाल बचे हैदराबाद के खिलाड़ी

IPL 2021: जॉनी बेयरस्‍टो के छक्‍के से चकनाचूर हो गया डगआउट में रखा फ्रीज, बाल-बाल बचे हैदराबाद के खिलाड़ी


जॉनी बेयरस्‍टो के छक्‍के से टूटा फ्रीज का कांच (फोटो क्रेडिट: PTI/ वीडियो स्‍क्रीनशॉट )

सनराइजर्स हैदराबाद के जॉनी बेयरस्‍टो (Jonny Bairstow) ने मुंबई इंडियंस ने खिलाफ 22 गेंदों पर 43 रन की आतिशी पारी खेली. उन्‍होंने इस दौरान 3 चौके और 4 छक्‍के लगाए

नई दिल्‍ली. डेविड वॉर्नर (David Warner) की सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के हाथों आईपीएल (IPL 2021) के इस सीजन की लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा. मुंबई ने आईपीएल के 9वें मुकाबले में हैदराबाद को 13 रन से मात दी. पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मुंबई ने हैदराबाद के सामने 151 रन का लक्ष्‍य रखा था, जवाब में हैदराबाद 19.4 ओवर में 137 रन पर ही सिमट गई.

हैदराबाद ने हालांकि शुरुआत अच्‍छी की थी. वॉर्नर और बेयरस्‍टो ने 67 रन की साझेदारी की. मगर बेयरस्‍टो के हिट विकेट होने के बाद टीम लड़खड़ा गई. बेयरस्‍टो ने सर्वाधिक 43 रन बनाए. उन्‍होंने 22 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्‍के लगाकर ताबड़तोड़ पारी खेली. बेयरस्‍टो की इस आतिशी बल्‍लेबाजी से डगआउट में बैठे हैदराबाद के खिलाड़ी किसी बड़े हादसे का शिकार होने से बाल बाल बच गए.

दरअसल बेयरस्‍टो ने ट्रेंट बोल्‍ट के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर इतना जोरदार छक्‍का जड़ा कि गेंद डगआउट में रखे फ्रिज से टकरा गई और फ्रिज का कांच चकनाचूर हो गया. इस फ्रीज के पास ही हैदराबाद के खिलाड़ी बैठे थे. इस खतरनाक शॉट को लगाने से पहले ही वह इस ओवर में दो चौके लगा चुके थे. हैदराबाद के कप्‍तान वॉर्नर ने 34 गेंद में 36 रन बनाये.यह भी पढ़ें : 

MI vs SRH IPL 2021 Highlights: मुंबई इंडियंस की सनराइजर्स हैदराबाद पर रोमांचक जीत, राहुल चाहर और कायरन पोलार्ड चमके

IPL 2021 Points Table: रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस की जीत से कोहली और धोनी की टीमों को हुआ नुकसान

लगातार तीसरी हार के बाद हैदराबाद पॉइंट टेबल में सबसे निचले पायदान पर बरकरार है. वहीं लगातार दूसरी जीत दर्ज करके मुंबई की टीम टॉप पर पहुंच गई है. मुंबई और हैदराबाद के मुकाबले में मुंबई के लिए राहुल चाहर और ट्रेंट बोल्ट ने तीन – तीन विकेट लिये, जबकि जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में मजह 14 रन खर्च कर एक सफलता हासिल की.









Source link