- Hindi News
- National
- Coronavirus Live Update | MP Corona Cases, Oxygen Shortage In MP, Oxygen Crisis In Madhya Pradesh, Shivraj Singh Chauhan, CM Shivraj
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहडोल2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शहडोल मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर पर तड़पती मरीज को सहारा देता परिजन।
शहडोल मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई का प्रेशर कम होने से 6 कोविड मरीजों की मौत हो गई। सभी ICU में भर्ती थे। घटना शनिवार रात 12 बजे की है। ऑक्सीजन कम होते ही मरीज तड़पने लगे। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।
ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था के लिए अफरा तफरी मच गई। मेडिकल प्रबंधन ऑक्सीजन की सप्लाई का प्रेशर बनाने के लिए सिलेंडरों की व्यवस्था में जुट गया। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुबह 6 बजे तक एक के बाद एक गंभीर 6 मरीजों की मौत हो गई।
15 अप्रैल को जबलपुर में गईं थीं 5 जानें
इससे पहले 15 अप्रैल को जबलपुर में लिक्विड प्लांट में आई खराबी के कारण ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से 5 मरीजों की मौत हो गई थी। सभी वेंटिलेटर पर थे। वहीं 4 की हालत गंभीर हो गई थी। यहां के मेडिसिटी अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से वेंटिलेटर पर 82 वर्षीय महिला की तड़प-तड़प कर जान चली गई थी। वहीं 4 की मौत सुख-सागर मेडिकल कॉलेज में हुई थी।
पिछले 24 घंटे में 11 हजार से ज्यादा संक्रमित
MP में शनिवार को 11,269 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 6,497 लोग रिकवर हुए और 66 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.95 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4,491 मरीजों की जान चली गई। 63,889 मरीजों का इलाज चल रहा है।