नई व्यवस्था: होम आइसेलेशन वाले नए कोविड मरीजों को मेडिसिन किट अब नगर निगम के जोन व वार्ड प्रभारी बाटेंगे

नई व्यवस्था: होम आइसेलेशन वाले नए कोविड मरीजों को मेडिसिन किट अब नगर निगम के जोन व वार्ड प्रभारी बाटेंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Medicine Kits Will Be Distributed To New Kovid Patients With Home Islation, In charge Of Zone And Ward Of Municipal Corporation.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 68 हजार से ज्यादा हो गई है। इसमें से 61% मरीज होम आइसोलेट हैं। यानी कम समंक्रमित मरीज घर पर रहकर अपना इलाज कर रहे हैं। ऐसे मारीजों को सरकार ने मुफ्त में मेडिसिन किट उपलब्ध कराने का फैसला किया है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग का अमला मेडिसिन किट देता था, लेकिन अब व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है। जिसके तहत नगर निगम और नगर पालिकाओं के जोन व वार्ड प्रभारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीतेष व्यास ने नगर निगमों व नगर पालिकाओं के आयुक्तों को नया आदेश भेजा है। जिसमें कहा गया है कि अब नगरीय निकायों के जोन व वार्ड प्रभारी होम आइसोलेट मरीजों को घर जाकर मेडिसिन किट उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए वार्ड वार टीम बनाई जाएगी। लेकिन छोटे निकायों में प्रभारी अधिकार या टीम की आवश्यता नहीं है तो स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार कार्यवाही की जाए।

आदेश में कहा गया है कि मेडिसिन किट स्वास्थ्य विभाग से कलेक्टर के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी कहा गया है कि कई जिलों में मेडिसिन किट के स्थान पर केवल दवाएं उपलब्ध कराई जाए, ऐसे में इसे किट में परिवर्तित किया जाए।
फोन नंबर जारी होंगे
आदेश में कहा गया है कि इस व्यवस्था के प्रभारी व वार्ड व जोन की टीम में शामिल सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के फोन नंबर सार्वजनिक किए जाएंगे। ताकि अगर होम आइसोलेट मरीज को मेडिसिन किट उपलब्ध नहीं होती है तो व संपर्क कर सके।

खबरें और भी हैं…



Source link