मां के गर्भ में चमत्कार: कोरोना संक्रमित महिला ने स्वस्थ्य बेटे को दिया जन्म, प्रसव पीड़िता महिला को लेकर परिजनों को कई अस्तपतालों में भटकना पड़ा

मां के गर्भ में चमत्कार: कोरोना संक्रमित महिला ने स्वस्थ्य बेटे को दिया जन्म, प्रसव पीड़िता महिला को लेकर परिजनों को कई अस्तपतालों में भटकना पड़ा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Corona Infected Woman Gave Birth To A Healthy Son, Family Had To Wander In Many Hospitals Regarding Delivery Woman

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डिलीवरी के बाद मासूम को दिखाते हुए महिला चिकित्सक।

कोरोना कोहराम के बीच में एक सकून देने वाली खबर आई है। कोरोना संक्रमित महिला ने एक स्वस्थ्य बेटे को जन्म दिया। हालांकि बेटे के जन्म के बाद उसे मां से अलग रखा गया है। ऐसा एहतियातन किया गया है। पर डिलीवरी से पहले महिला को शहर के कई अस्पतालों में भटकना पड़ा।

जानकारी के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर में आशीष व्यास अपने 14 मित्रों के साथ परेशान लोगों की मदद कर रहे हैं। उनके मित्र मोहित ने कॉल कर बताया कि उसकी बहन प्रेग्नेंट है और कोविड संक्रमित निकली है। ऐसे में डिलीवरी के लिए कोई अस्पताल तैयार नहीं हो रहा है। उसने शहर भर में कई निजी अस्पतालों के चक्कर लगाए। इसके बाद आशीष व्यास ने नगर निगम की सहायक आयुक्त एकता अग्रवाल से बात कर मदद मांगी।
पीपीई किट पहन कर महिला की डिलीवरी कराई गई
नगर निगम की सहायक आयुक्त एकता अग्रवाल की पहल पर मेडिकल अस्पताल में डिलीवरी के लिए बात हुई। वहां महिला चिकित्सक और नर्सों ने पीपीई किट पहन कर महिला मंगला पटेल की डिलीवरी कराई। नार्मल डिलीवरी के बाद महिला और उसका बच्चा ठीक हैं। नवजात का भी कोविड जांच कराया गया। वह पूरी तरह से स्वस्थ्य मिला। डॉक्टर भी इसे चमत्कार ही मान रहे हैं। मां के गर्भ में कोरोना अपना असर नहीं दिखा पाया। मां और बच्चे को मेडिकल कॉलेज अस्पताल से छुट्‌टी भी मिल चुकी है।

खबरें और भी हैं…



Source link