IPL 2021: अब्दुल समद 18वें ओवर में रन आउट हुए. (IPL Twitter)
मुंबई इंडियंस (MI) का आईपीएल (IPL 2021) में शानदार प्रदर्शन जारी है. मुंबई ने एक मैच (MI vs SRH) में सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. दूसरी ओर हैदराबाद ने पहली बार लगातार तीन मुकाबले गंवाए.
151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने अच्छी शुरुआत की थी. टीम को 52 गेंद पर 61 रन बनाने थे और 8 विकेट शेष थे. 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर विराट सिंह ने प्वाइंट के पास खेलकर एक रन लेने की कोशिश की. हार्दिक पंड्या ने डायरेक्ट थ्रो करके वॉर्नर को पैवेलियन भेजा. वॉर्नर 34 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अंतिम 3 ओवर में हैदरबाद को 27 रन बनाने थे. अब्दुल समद (7) ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाया. चौथी गेंद पर समद ने एक्स्ट्रा कवर पर खेलकर एक रन लेने की कोशिश की, लेकिन हार्दिक पंड्या ने एक बार फिर डायरेक्ट थ्रो किया. समद के आउट होते ही हैदरबाद की उम्मीद खत्म हो गई.
हैदराबाद का 9वां सीजन, पहली बार इतनी खराब शुरुआत
हैदराबाद की टीम 2013 से आईपीएल में उतर रही है. टीम ने पहली बार टी20 लीग के शुरुआती तीनों मुकाबले गंवाए हैं. यानी यह टीम का सबसे खराब सीजन कहा जा सकता है. हैदरबाद ने 2016 में खिताब भी जीता है. 2016 से 2020 तक टीम ने लगातार 5 साल प्लेऑफ में भी जगह बनाई है. लेकिन तीन हार ने मौजूदा सीजन में टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को करारा झटका दिया है.कायरन पोलार्ड 12वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच बने
कायरन पोलार्ड ने 22 गेंद पर नाबाद 35 रन बनाकर टीम स्कोर 150 रन तक पहुंचाया था. इसके बाद गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 2 ओवर में सिर्फ 10 रन दिए. पोलार्ड को उनकी इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. वे मुंबई की ओर से 12वीं बार यह अवॉर्ड हासिल करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं. रोहित शर्मा को सबसे ज्यादा 15 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है.