कारण बताओ नोटिस जारी: काेराेना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नाेटिस

कारण बताओ नोटिस जारी: काेराेना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नाेटिस


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना नियंत्रण, रोकथाम एवं उपचार आदि कार्यों के लिए सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर धनंजय सिंह के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया गया है। साथ ही अनाधिकृत अनुपस्थित अवधि का वेतन आहरित नहीं किए जाने के निर्देश जिला कोषालय अधिकारी को दिए हैं।

एसडीओ जल संसाधन विभाग इटारसी एसएस रैकवार, प्राचार्य कन्या उमावि जूही अग्रवाल, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय साधना बिलथरिया, वाणिज्य कर अधिकारी रितेश ढाढिया, वाणिज्य कर अधिकारी इटारसी एसके सिंह, सहायक नापतौल नियंत्रक आरके तिवारी, शिक्षक मधुसूदन वर्मा, शिक्षक एसपीएम स्कूल गौरीशंकर राजपूत एवं व्याख्याता कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप पटवा को नोटिस जारी किया गया है।वहीं जीएम सड़क विकास निगम प्रवीण निमजे , सहायक प्रबंधक हस्तशिल्प रतन कुमार शाह, फूड एवं ड्रग निरीक्षक होशंगाबाद कुसूर, जिला चिकित्सालय के डॉ. जेपीएन चतुर्वेदी एवं जिला शिक्षा समन्वयक एसएस पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। सभी अधिकारियों को नोटिस का तीन दिन में जवाब देना है।

खबरें और भी हैं…



Source link