IPL 2021: मुथैया मुरलीधरन की चेन्नई में एंजियोप्लास्टी हुई, सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं

IPL 2021: मुथैया मुरलीधरन की चेन्नई में एंजियोप्लास्टी हुई, सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं


IPL 2021: मुरलीधरन हैदराबाद टीम के गेंदबाजी कोच हैं. (Muttiah Muralitharan instagram)

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के साथ बतौर सपोर्ट स्टाफ जुड़े मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) की तबीयत अचानक बिगड़ गई. वे ठीक होने के बाद फिर टीम से जुड़ेंगे. हैदराबाद की टीम टी20 लीग के तीनों शुरुआती मैच हार चुकी है.

नई दिल्ली. श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधन (Muttiah Muralitharan) की चेन्नई में एंजियोप्लास्टी हुई. मुरलीधरन आईपीएल (IPL 2021) के मौजूद सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा हैं. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार मुरलीधरन की धमनी को खोलने के लिए स्टंट डाला गया और वह अस्पताल से छुट्टी मिलने पर सनराइजर्स से दोबारा जुड़ेंगे.

हैदराबाद के बॉलिंग कोच मुथैया मुरलीधरन की तबियत अचानक बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. मुरलीधरन आईपीएल 2015 से सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच हैं. उनके कार्यकाल के दौरान ही 2016 में हैदराबाद ने आईपीएल का खिताब जीता था. इसके अलावा वे तमिलनाडु प्रीमियर लीग के दूसरे एडिशन में थिरुवल्लुर वीरंस के हेड कोच भी रहे थे. हालांकि आईपीएल के मौजूदा सीजन में हैदराबाद की टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी है. टीम को तीनों शुरुआती मैच में हार मिली है. टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है.

टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट ले चुके हैं 

टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट लेने वाले मुथैया मुरलीधरन दुनिया के एकमात्र गेंदबाज हैं. उनके नाम 133 टेस्ट मैचों में 800 विकेट हैं. वहीं वनडे क्रिकेट के 350 मैचों में मुरली ने 534 विकेट झटके हैं. इसके साथ ही 12 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में मुरलीधरन ने 13 विकेट चटकाए हैं.मुरलीधरन के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज

मुथैया मुरलीधरन के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मुरलीधरन टेस्ट और वनडे में भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड भी मुरली के ही नाम है. वहीं एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द सीरीज, सबसे ज्यादा बार बोल्ड विकेट, सबसे ज्यादा बार स्टंप आउट और सबसे ज्यादा गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड भी मुरली के ही नाम है.









Source link