निसान मैग्नाइट की 50 हजार बुकिंग पूरी हुई.
Nissan Magnite में आपको स्मार्ट वॉच से कनैक्टिवटी के साथ 50 से अधिक फीचर्स मिलेंगे जैसे आपको इस कार में Advanced Drive Assist display, वायरलेंस कनैक्टिवटी के लिए एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले मिलेगा.
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि, जब से Nissan Magnite को लॉन्च किया गया है तब से अभी तक इसकी 2 लाख 78 हजार enquiries आ चुकी हैं. जिसमें से 50 हजार बुकिंग हुई है. वहीं उन्होंने बताया कि इस एसयूवी की करीब 15 फीसदी बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से हुई हैं.
Nissan Magnite में इंजन ऑप्शन – Nissan Magnite को दो इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया हैं, जिनमें 1.0 लीटर 3 सिलिंडर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 6,250rpm पर 71bhp की पावर और 3,500rpm पर 96Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का दूसरा इंजन 1.0 लीटर 3 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है, जो 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में 99 बीएचपी की पावर और 160 एनएम का पिक टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ ही कंपनी ने सुरक्षा के तौर पर इस कार में फ्रंट सीट एयर बैग भी दिए हैं.यह भी पढ़ें: Volkswagen ने 2 नई इलेक्ट्रिक SUV अनवील्ड की, जानें फीचर्स और कीमत
Nissan Magnite के फीचर्स – न्यू निसान मैग्नाइट में आपको स्मार्ट वॉच से कनैक्टिवटी के साथ 50 से अधिक फीचर्स मिलेंगे जैसे आपको इस कार में Advanced Drive Assist display, वायरलेंस कनैक्टिवटी के लिए एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले मिलेगा. वहीं इस कार में आपको पहली बार 360 डिग्री व्यू मॉनिटर भी मिलेगा. जिससे आप कार के अंदर से ही चारों ओर का व्यू आसानी से देख सकेंगे.