चेन्नई: ग्लेन मैक्सवेल (78) और एबी डिविलियर्स (नाबाद 76) की विस्फोटक पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 38 रनों से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई है. इस मुकाबले में एबी डिविलियर्स ने 34 गेंदों पर 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 76 रनों की पारी खेली. डिविलियर्स को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
एबी डिविलियर्स को वाइफ ने किया चियर
एबी डिविलियर्स जिस वक्त मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों की धुनाई कर रहे थे, उस वक्त उनका परिवार भी स्टेडियम में मौजूद था. एबी डिविलियर्स की पत्नी बच्चों के साथ अपने पति को चियर करती हुई नजर आईं.
Cutest Pic on the Internet today. AB de Villiers waving to his wife Danielle de Villiers and sons John-Richard and Abraham pic.twitter.com/8LJgLcbaZE
— Yash #RCB (@CricFreakYash) April 18, 2021
बच्चों ने दिया फ्लाइंग किस
कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के दौरान एक मौका ऐसा आया जब एबी डिविलियर्स की पत्नी डेनियल और उनके दो बच्चे स्टैंड से डिविलियर्स को हाय कर रहे थे. वहीं, बच्चों ने एबी डीविलियर्स को फ्लाइंग किस भी दिया, जिस पर डिविलियर्स ने प्रतिक्रिया दी.
आरसीबी की टीम टॉप पर
एबी डिविलियर्स के परिवार के फोटोज सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे हैं. आईपीएल के इस सीजन में आरसीबी का शानदार प्रदर्शन जारी है. टीम ने अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं और इन तीनों में ही उसे जीत मिली है. अंक तालिका में भी इस वक्त आरसीबी की टीम टॉप पर है.