मप्र कांग्रेस की प्रवक्ता नूरी खान ने नेताओं को जमकर खरी-खोटी सुनाई.
Madhya Pradesh Ujjain Viral Video: कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान अचानक अस्पताल पहुंचीं. उन्होंने यहां मरीजों से बात की. कोरोना मरीजों को नाश्ता कराया. मीडिया से बात करते-करते वे नेताओं पर भड़क गईं.
- Last Updated:
April 19, 2021, 3:27 PM IST
दरअसल, रविवार दोपहर हंगामा करने के बाद नूरी दोबारा शाम को फिर अस्पताल पहुंचीं. उन्होंने अपने हाथ से मरीजों और उनके परिजनों को नाश्ता दिया और चाय पिलाई. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से मिलकर कुछ मरीजों के लिए बेड का भी इंतजाम कराया. इसके बाद वे मीडिया से मिलीं और कोरोना मरीजों के परिजनों का दर्द समझाया.

बोलते-बोलते होश खो बैठी कांग्रेस प्रवक्तानूरी बोलते-बोलेत होश खो बैठीं और कहने लगीं कि जनप्रतिनिधियों ने अपनी मां के पेट से जन्म लिया हो और मर्दानगी हो तो इनके बीच आओ. सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देकर किसी को नहीं बचा पाएंगे. गौरतलब है कि कल दोपहर में भी नूरी एक लड़की की मां को अस्पताल में भर्ती कराने को लेकर अधिकारियों और डॉक्टरों से भिड़ गई थीं. उन्होंने धरने पर बैठेने की भी धमकी दी थी. नूरी ने कहा कि लोग कोरोना से नहीं उसके इलाज के आभाव में मर रहे हैं.
मध्य प्रदेश में कोरोना के चलते हालात बेहद नाजुक
बता दें, पूरे मध्य प्रदेश में कोरोना के चलते हालात बेहद नाजुक हैं. 18 अप्रैल को पूरे प्रदेश में 12,897 नए केस आए, जबकि इस दौरान रिकार्ड 79 मौतें हुई. भोपाल में रविवार को एक दिन में 112 शवों का कोविड प्रोटोकॉल के साथ अंतिम संस्कार होने से दहशत का माहौल बन गया है. बता दें कि 18 अप्रैल को मिले 17 तारीख के आंकड़ों के अनुसार, शहर के मुख्य विश्राम घाट और कब्रिस्तान में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत 92 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया था. हालांकि सरकारी आंकड़ों में कोरोना से 3 मौत होना बताया गया था.