नई दिल्ली: चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स (CSK vs RR) के बीच आईपीएल 2021 (IPL 2021) का 12वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अब से चंद लम्हों में शुरू होगा. क्रिकेट फैंस ये जानने को बेकरार हैं कि कौन सी टीम बाजी मारेगी?
IPL 2021 में दोनों टीमों का सफर
एमएस धोनी (MS Dhoni) की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) ने मौजूदा आईपीएल सीजन में अब तक 2 में से 1 मैच जीते हैं और 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं संजू सैमसन (Sanju Samson) की टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने भी 2 मैचों में 1 में जीत और 1 में हार का सामना किया है. प्वाइंट्स टेबल में सीएसके (CSK) 2 अंकों के साथ चौथे और और आरआर (RR) इतने ही अंकों के साथ 5वें स्थान पर है.
Head To Head में कौन आगे?
चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच आईपीएल में अब तक 24 बार टक्कर हो चुकी है. इन मुकाबलों में एमएस धोनी (MS Dhoni) की टीम सीएसके (CSK) ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं (Sanju Samson) की टीम आरआर (RR) को 10 बार फतह नसीब हुई हैं
चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फॉफ डुप्लेसी, इमरान ताहिर, एन जगदीशन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल सेंटनर, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, सैम कुरेन, आर साई किशोर, मोईन अली, के. गौतम, चेतेश्वर पुजारा, हरिशंकर रेड्डी, भागनाथ वर्मा, सी हरि निशांत.
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI: ऋतुराज गायकवाड़, फॉफ डुप्लेसी, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर
राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, बेन स्टोक्स, यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, अनुज रावत, रियान पराग, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, श्रेयस गोपाल, मयंक मार्कंडेय, जोफ्रा आर्चर, एंड्रयू टाय, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, मुस्ताफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, केसी करियप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, कुलदीप यादव और आकाश सिंह.
राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग XI: जोस बटलर, मनन वोहरा, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिवम दुबे, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मौरिस, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, मुस्ताफिजुर रहमान
टॉस का वक्त: भारतीय समयनुसार शाम 7:00 बजे
मैच शुरू होने का वक्त: भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे
मैदान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, महाराष्ट्र