दवा के लिए सभी कर रहे दुआ: कोरोना से परेशान इंदौर को कैलाश विजयवर्गीय ने दिलवाए 1700 रेमडेसिविर इंजेक्शन, इनमें से 700 गरीबों को फ्री में बंटेंगे

दवा के लिए सभी कर रहे दुआ: कोरोना से परेशान इंदौर को कैलाश विजयवर्गीय ने दिलवाए 1700 रेमडेसिविर इंजेक्शन, इनमें से 700 गरीबों को फ्री में बंटेंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Indore Coronavirus; 1700 Remdesivir Injection Available By Kailash Vijayvargiya Business Friend

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी से जूझ रहे इंदौर को 1700 इंजेक्शन मिलने जा रहे हैं। इनकी व्यवस्था भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने दवा व्यवसायी मित्र के जरिए करवाई है। बंगाल चुनाव में व्यस्त होने के बाद भी विजयवर्गीय का ध्यान पूरा इंदौर पर है। यह जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

उन्होंने लिखा – इंदौर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी को देखते हुए मैंने दवा उद्योग से जुड़े मित्रों द्वारा 1700 इंजेक्शन इंदौर के लिए रवाना करवाए हैं। ये इंजेक्शन कलेक्टर मनीष सिंह तक पहुंचाए जाएंगे। वहां से जरूरतमंदों को वितरित किए जाएंगे। वहीं, उन्हाेंने बताया कि इनमें से 700 इंजेक्शन गरीबों काे फ्री में बांटे जाएंगे।

ऑक्सीजन की भी करवाई व्यवस्था

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने जामनगर से ऑक्सीजन की व्यवस्था करवाई है। उनके प्रयास के बाद ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए मुकेश अंबानी के रिलांयस ग्रुप ने इंदौर को हर दिन 60 टन ऑक्सीजन देने की मंजूरी दी थी। इसके अलावा, उद्योगपति संजय अग्रवाल (मित्तल कॉर्प) ने हर दिन एक हजार सिलेंडर नि:शुल्क भर कर देने की बात कही थी। इन्हें भी विजयवर्गीय ने फोन कर ऑक्सीजन की व्यवस्था करने को कहा था।

खबरें और भी हैं…





Source link