भोपाल के हमीदिया अस्पताल से रेमडेसिविर के 800 से ज़्यादा इंजेक्शन चोरी हो गए हैं.(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Bhopal. सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानि NSA के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
भोपाल के हमीदिया अस्पताल से दो दिन पहले रेमडेसिविर के 800 से ज़्यादा इंजेक्शन चोरी हो गये हैं. इस मामले में अस्पताल के अधीक्षक पर गाज गिरी है. डॉ आईडी चौरसिया को हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह डॉ लोकेंद्र दवे को हमीदिया अस्पताल का नया अधीक्षक बनाया गया है. हमीदिया अस्पताल से दो दिन पहले 800 से ज़्यादा रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी हो गए थे. इस मामले में जांच जारी है.
रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी पर NSA लगेगा
कोरोना संकट काल में रेमडेसिविर इंजेक्शन की भारी मांग है. कालाबाज़ारी इस मौके को भी कैश करा रहे हैं. इंजेक्शन की कालाबाज़ारी की जा रही है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसकी कालाबाज़ारी करने वाले के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानि NSA के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया है. भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित कई ज़िलों में कई लोग इस इंजेक्शन की कालाबाज़ारी करते पकड़े गए हैं. 850 के हिसाब से 4 इंजेक्शन 80 हजार तक में बेचा जा रहा है. इस कालाबाजारी में मेडिकल व्यवसाय से जुड़े लोग ही शामिल हैं.जांच में खुलासा
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया में रेमेडिसविर इंजेक्शन चोरी होने के मामले में अब जांच के दौरान कई बड़े खुलासे हो रहे हैं. हमीदिया अस्पताल में स्थित सेंट्रल ड्रग स्टोर से लेकर कोविड-19 सेंटर के बीच बड़ी धांधली उजागर हुई है. इस मामले में अभी तक 35 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. यही नहीं, रेमेडिसविर इंजेक्शन चोरी के मामले में स्टोर के फार्मेसिस्ट पर भी भी शक है. पुलिस को रेमेडिसविर इंजेक्शन के छह डोज दिल्ली में पहुंचने की जानकारी मिली है. यह डोज अस्पताल में भर्ती स्टोर के फार्मेसिस्ट के साले को दिए गए थे.
35 लोगों से पूछताछ
भोपाल पुलिस ने स्टोर के फार्मेसिस्ट समेत 35 लोगों से पूछताछ की है. पूछताछ में 6 रेमेडिसविर इंजेक्शन दिल्ली में भर्ती फार्मासिस्ट के साले को लगने का खुलासा हुआ है. कोविड सेंटर के रिकॉर्ड का मिलान सेंट्रल स्टोर के स्टाफ से नहीं हो रहा है. सेंट्रल ड्रग स्टोर से 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक कोविड सेंटर की डिमांड पर 548 इंजेक्शन भेजे गए, लेकिन कोविड सेंटर के स्टोर से इंचार्ज को मरीजों के लिए 458 इंजेक्शन ही मिले. जबकि नर्सिंग स्टाफ ने रिकॉर्ड में स्टोर से 850 इंजेक्शन भेजे जाने की बात कही है. ऐसे में हमीदिया अस्पताल के सेंटर ड्रग स्टोर और डी ब्लॉक के कोविड सेंटर के बीच रेमेडेसिविर इंजेक्शन की बड़ी गड़बड़ी सामने आई है. चोरी के पीछे अस्पताल के स्टाफ पर पुलिस की शक की सुई है.