MI vs DC, IPL 2021 Dream 11 Team Prediction: इन 11 खिलाड़ियों पर आप लगा सकते हैं दांव

MI vs DC, IPL 2021 Dream 11 Team Prediction: इन 11 खिलाड़ियों पर आप लगा सकते हैं दांव


मुंबई और दिल्‍ली दोनों पिछले सीजन की फाइनलिस्‍ट टीमें हैं (PTI)

IPL 2021 Dream 11 Team Prediction Mumbai Indians vs Delhi Capitals: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्‍स के बीच मुकाबले में किस खिलाड़ी पर लगाया जाए दांव और कौन है असली मैच विनर? यहां पढ़ें दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी.

नई दिल्‍ली. आईपीएल (IPL 2021) इतिहास की सबसे सफल टीम पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) सोमवार को दिल्‍ली कैपिटल्‍स (Delhi Capitals) के खिलाफ टूर्नामेंट के इस सीजन का 13वां मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी. दोनों टीमों का यह टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला होगा. मुंबई और दिल्‍ली दोनों ने अभी तक खेले गए अपने तीन तीन मुकाबलों में से 22 में जीत दर्ज की है और एक एक में हार का सामना करना पड़ा. मुंबई की तुलना में बेहतरीन रन रेट होने के कारण दिल्‍ली पॉइंट टेबल में तीसरे और मुंबई चौथे स्‍थान पर है. दोनों पिछले सीजन की फाइनलिस्‍ट टीमें हैं. दिल्ली की टीम पहली बार चेन्नई में मुकाबला खेलेगी. इसके पहले टीम ने सभी मैच मुंबई में खेले थे. दूसरी ओर मुंबई यहां 3 मैच खेल चुकी है.

रोहित से बड़ी पारी की उम्‍मीद 

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को अच्छी शुरुआत मिली है. हालांकि वे अब तक मौजूदा सीजन में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं. टीम की ओर से सिर्फ सूर्यकुमार यादव ही अर्धशतक लगा सके हैं. चेन्नई की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं होती. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अगुआई में मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है. पिछले दो मैच में टीम ने 150 और 152 रन के स्कोर का बचाव किया है. बुमराह और ट्रेंट बोल्ट अंतिम ओवरों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें IPL 2021 Points Table: टॉप पर RCB, दूसरे नंबर पर पहुंची CSK, जानें ऑरेंज और पर्पल कैप का हाल

IPL 2021: कोच जयवर्धने ने बताया, क्यों गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं हार्दिक पंड्या

दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन शानदार फॉर्म में हैं. वे दो अर्धशतक के साथ 186 रन बना चुके हैं. धवन और पृथ्वी शॉ ने दो मैच में टीम को तेज शुरुआत दिलाई है. मार्कस स्टोइनिस और ललित यादव भी इस मैच में खास प्रदर्शन करना चाहेंगे. जानें क्‍या हो सकती है आज के मैच की ड्रीम 11

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स ड्रीम 11

कप्‍तान: रोहित शर्मा
उपकप्‍तान- विकेटकीपर: ऋषभ पंत
बल्‍लेबाज: रोहित शर्मा, पृथ्‍वी शॉ, शिखर धवन, सूर्यकुमार यादव
ऑल राउंडर: क्रिस वोक्‍स, क्रुणाल पंड्याा
गेंदबाज: ट्रेंट बोल्‍ट, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, आवेश खान









Source link