लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश, जिसने 3 साल पहले रेप किया उसने अचानक क्यों उठाया ये खौफनाक कदम

लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश, जिसने 3 साल पहले रेप किया उसने अचानक क्यों उठाया ये खौफनाक कदम


मप्र के रीवा में अपराधी ने लड़की को जिंदा जलाने की नाकाम कोशिश की. (सांकेतिक तस्वीर)

Crime in Madhya Pradesh: रीवा में एक लड़के ने लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश की. इसी लड़के ने तीन साल पहले उसके साथ रेप भी किया था. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

रीवा. रीवा में अजीबो-गरीब वाकया सामने आया है. एक आरोपी ने जिस लड़की का कुछ साल पहले रेप किया था उसी लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश की. लड़की को तो घरवालों ने जैसे-तैसे बचा लिया, लेकिन उनकी दहशत कम नहीं हो रही. घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. ये आरोपी दो साल रेप के मामले में जेल भी काटकर आया है.

जानकारी के मुताबिक, घटना रीवा में मऊगंज थाना क्षेत्र के गांव की है. आरोपी ने उसे मारने के लिए कमरे में ही आग लगा दी. इलाज के लिए युवती को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने लड़की और परिजनों की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है.

रेप के बाद लड़के ने कर दिया था शादी से इनकार

पुलिस ने बताया कि साल 2017 में राजेश यादव ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद लड़की गर्भवती. सामाजिक दबाव को कम करने के लिए लड़की के घर वाले लड़के से शादी का कहने लगे, लेकिन उसने इनकार कर दिया. घरवालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की. कुछ महीनों चली जांच के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को जेल भे​ज दिया. दो साल जेल में रहने के बाद आरोपी को अप्रैल 2020 में जमानत मिल गई.लड़की की चीख से खुलीं घरवालों की आंखें

पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि वह घर के अंदर सो रही थी. माता-पिता आंगन में और भाई बगल के कमरे में सो रहा था. शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे अचानक उसके कमरे में आग जलने लगी. आग एकदम फैलने लगी और लड़की की चीख से माता-पिता की आंख खुल गई.

हालांकि, घरवालों ने आग लगाने वाले को देखा, लेकिन आरोपी को पकड़ने से बेहतर था बेटी को बचाना. उन्होंने जैसे-तैसे बेटी को बचाया. हालांकि तब तक वह झुलस चुकी थी. उसे तत्काल मऊगंज अस्पताल ले जाया गया. यहां से उसे संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया.

जेल जाने के बाद से रंजिश रखता है आरोपी- मां

युवती और उसकी मां का आरोप है, आरोपी उसके गांव का ही राजेश यादव है. उसे मालूम था, शुक्रवार अलसुबह घर वालों को खेत पर काम करने जाना है. इसी बीच आरोपी राजेश यादव घर में घुस आया. बेटी को आग लगा दी. जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आरोपी भाग गया. युवती की मां ने बताया, आरोपी ने तीन साल पहले बेटी का यौन शोषण किया था. जेल जाने के बाद वह रंजिश रखता था.









Source link