IPL 2021 DC vs MI LIVE: इन खिलाड़ियों को मिल सकता है प्लेइंग XI में मौका

IPL 2021 DC vs MI LIVE: इन खिलाड़ियों को मिल सकता है प्लेइंग XI में मौका


नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच आईपीएल 2021 (IPL 2021) का 13वां मुकाबला अब से चंद लम्हों के बाद चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जाएगा. क्रिकेट फैंस ये जानने के लिए बेकरार हैं कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारेगी.

IPL 2021 में अब तक का सफर

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) दोनों ही टीमों ने आईपीएल की 14वें सीजन में अब तक 3 मुकाबले खेले हैं जिसमें 2 में जीत मिली है और 1 में हार का सामना करना पड़ा है. प्वाइंट टेबल की बात करें तो दिल्ली 4 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है वहीं मुंबई इतने ही अंको के साथ चौथे स्थान पर है.
 

यह भी पढ़ें- धोनी को आउट करने के बाद इमोशनल हुए चेतन सकारिया, माही के लिए कह दी बड़ी बात

Head To Head में कौन आगे?

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच अब तक 28 मैच खेले गए हैं. इनमें से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की आगे है. मुंबई ने 16 मुकाबलों में फतह हासिल की है वहीं ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की टीम ने 12 बार जीत का स्वाद चखा है.

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मोहसिन खान, हार्दिक पंड्या, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, कृणाल पंड्या, अनुकुल रॉय, इशान किशन, क्विंटन डिकॉक, आदित्य तारे, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, जेम्स नीशाम, युद्धवीर चरक, मार्को जेनसन और अर्जुन तेंदुलकर

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, जयंत यादव, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम:  ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ललित यादव, प्रवीण दुबे, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे, इशांत शर्मा, अवेश खान, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपाल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान मेरिवाला, एम सिद्धार्थ, टॉम करेन और सैम बिलिंग्स.

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव, रविचंद्रन अश्विन, क्रिस वोक्स, कगिसो रबाडा, आवेश खान और अमित मिश्रा

टॉस का वक्त: भारतीय समयनुसार शाम 7:00 बजे

मैच शुरू होने का वक्त: भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे

मैदान: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई, तमिलनाडु.

 





Source link