मंडी में नियमों का पालन नहीं: भोपाल में सब्जी-फल सप्लाई करने वाली मंडी में कोरोना गाइडलाइन के पालन को लेकर विवाद; पुलिस ने संभाली स्थिति

मंडी में नियमों का पालन नहीं: भोपाल में सब्जी-फल सप्लाई करने वाली मंडी में कोरोना गाइडलाइन के पालन को लेकर विवाद; पुलिस ने संभाली स्थिति


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Controversy Over Adherence To Corona Guidelines In Vegetable And Fruit Supply Market In Bhopal; Police Handled The Situation

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंडी में रविवार रात को बनी विवाद की स्थिति

कोरोना कर्फ्यू के साए में लहरा रही राजधानी भोपाल के बाशिंदों को सब्जी-फल आदि मुहैया कराने वजूद में आई अस्थाई सब्जी मंडी में विवादों के साए लहराने लगे हैं। आधी रात से सजने वाली इस मंडी में लाइट की व्यवस्था, सोशल डिस्टेंस के पालन और मास्क की अनिवार्यता को लेकर किए जाने वाले इंतजाम को लेकर एक पक्ष को आपत्ति होने लगी है। रविवार रात यहां जमकर हुए हंगामे को ईंट खेड़ी टीआई ने बमुश्किल सम्हाला है। अगली बार लगने वाली मंडी के दिन से पहले इस बात की कोशिश शुरू कर दी गई है कि दोबारा ऐसे हालात न बनें।

लॉकडाउन की शुरुआत से ही करोंद मंडी से सब्जी की नीलामी पर पाबंदी लगा दी गई है। शहर की जरूरत को पूरा करने के लिए फिलहाल ईंट खेड़ी पर अस्थाई सब्जी मंडी बना दी गई है। देर रात से शुरू होने वाली यहां की गतिविधियों में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सब्जियां और फल पहुंचते हैं। यहां होने वाली नीलामी के बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सब्जियों की सप्लाई की जा रही है।

सोशल डिस्टेंस पर उठे सवाल

आधी रात से शुरू होकर अल सुबह तक सजने वाली इस मंडी में भीड़ के हालात बन रहे हैं। बिना मास्क घूमते कारोबारी और सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ने की स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रही हैं। यहां सैकड़ों लोगों की मौजूदगी और कोरोना गाइडलाइन के पालन की अनदेखी को लेकर किसी बड़े नुकसान का अनुमान लगाया जाने लगा है।

हुई कोशिश, विवाद हो गया

सोशल डिस्टेंस के पालन और गाइडलाइन की सख्ती की हिदायत देने इस अस्थाई सब्जी मंडी में रविवार को एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। लाउड स्पीकर से गाइडलाइन पालन की उद्घोषणा यहां से की जा रही है। इस व्यवस्था को साकार करने वालों ने पूरे मंडी क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था भी की है, ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। व्यवस्थापकों ने इसके लिए हर व्यापारी से 20 रुपए वसूलने का एलान किया था। जिसको लेकर एक पक्ष ने आपत्ति उठाते हुए इसमें शामिल होने से इंकार कर दिया। मामला ईंट खेड़ी थाना प्रभारी करण सिंह की जानकारी में पहुंचा तो उन्होंने दोनों पक्षों को साथ बैठाकर समझाइश दी और स्थिति को अनियंत्रित होने से रोका। करण सिंह ने बताया कि अब स्थिति सामान्य है। यहां गाइडलाइन के साथ काम शुरू हो जाएगा। मंडी व्यापारी इरशाद राईन ने कहा कि खुद की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में सभी को सहयोग करना चाहिए। सब्जी व्यापारी संतोष वर्मा ने कहा कि व्यवस्था को बेहतर बनाकर काम संचालित किया जाएगा, ताकि शहर को जरूरत की सब्जी और फल मिलते रहें।

रिपोर्ट: खान आशु, भोपाल

खबरें और भी हैं…



Source link