- Hindi News
- Local
- Mp
- In The Morning, The Cycling On Roads And Those Who Roam For No Reason, The Temporary Jail, The Corporation’s Staff In The Field Of Vegetable Market
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
LIG चौराहे पर पुलिस की सख्ती
बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच जहां मंगलवार देर शाम जिला प्रशासन ने 10 दिन के जनता कर्फ्यू की घोषणा की, इसके बावजूद भी जनता का भी सहयोग मिलता नजर आ रहा है। सड़कों पर साइकिलिंग करने वालों पर पुलिस की सख्ती दिखाई दी। हिदायत देने के बाद भी जो व्यक्ति घूमते नजर आ रहा था, उन्हें बीआरटीएस में बनी अस्थाई जेल में रखा गया। लंबे समय से चोइथराम मंडी की भी जिला प्रशासन को शिकायत मिल रही थी। नगर निगम का एक बड़ा अमला चोइथराम मंडी व अस्थाई मंडियों का सुबह से ही दौरा कर रहा था और जगह-जगह खड़े ठेले वालों पर भी कार्रवाई करते नजर आए। पुलिस प्रशासन द्वारा देर रात से ही शहर के कई इलाकों में बेरिकेटिंग कर दी गई थी और सुबह अकारण ढूंढने वालों पर सख्ती से कार्यवाही की गई।
शहर के कुछ इलाकों की तस्वीर
देर रात खजराना इलाके में बेरिकेटिंग की गई
BRTS पर बनाई अस्थाई जेल , बेवजह घूमने वालों को किया बंद
सुबह साइकिलिंग करने वालों पर सख्ती
अस्थाई सब्जी मंडियों पर निगम की टीम की कार्यवाही
कोरोना कर्फ्यू था, उसे जनता कर्फ्यू में तब्दील कर दिया गया
- केवल अत्यावश्यक सेवाएं चालू रहेंगी।
- इंडस्ट्री का 25% स्टाफ ही आ सकेगा तो ट्रांसपोर्ट गतिविधि भी सीमित हो जाएगी। सभी शासकीय / अर्द्ध – शासकीय कार्यालय जनता कर्फ्यू के चलते तत्काल प्रभाव से बंद रहेंगे तथा केवल अत्यावश्यक सेवाओं के कार्यालय ही खुले रहेंगे । सभी प्रकार के चार्टड अकाउंटेंट एवं टैक्स कसलटेंट के कार्यालय भी 30 अप्रैल तक जनता कर्फ्यू चलते बंद किया जाना आदेशित किया जाता है।
- सभी प्रकार की आईटी कंपनी के कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम की तर्ज पर कार्य करेगी तथा बीपीओ / मोबाइल कंपनियों के भी सभी कार्यालय बंद रहेंगे तथा न्यूनतम 10 प्रतिशत कर्मचारियों से चल सकेंगे।
- शहर के अंदर के सभी प्रकार के सार्वजनिक परिवहन को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाता है तथा सभी प्रकार के ऑटो, ई – रिक्शा, टैक्सी आदि सार्वजनिक परिवहन के साधन केवल इन्दौर जिले के समस्त नगरीय निकायों में 30 अप्रैल 2021 तक बंद रहेंगे। इस प्रकार के सभी वाहनों को संचालन मरीजों को लाने ले जाने हेतु किया जा सकेगा, अन्य किसी कार्य हेतु नहीं होगा ।
- निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाई जाती है तथा 30 अप्रैल तक सभी निर्माण गतिविधियों बंद रहेगी। इससे संबंधित कोई भी व्यक्ति सड़कों पर नहीं आ सकेंगे ।
- छोटी-छोटी सब्जी मंडियों को भी बंद कर दिया गया है। हाट बाजार भी नहीं लगेंगे।
- सब्जी,किराना, दूध खरीदने वाले लोग उसी मोहल्ले से यह सामान खरीदेंगे। अगर वह सामान खरीदने के बहाने घर से दूर मिलते हैं तो उन पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
- 20 पेट्रोल पंप खुले रहेंगे और फल सब्जी के ठेले चलित रूप से ही लगेंगे। एक स्थान पर इन्हें खड़े नहीं रहने दिया जाएगा।
- सभी शराब दुकानें बंद रहेगी।
- मॉर्निंग वॉक पर भी रहेगा प्रतिबंध।
- सुबह से ही सख्ती करने के आदेश जिला प्रशासन ने दे दिए हैं।
कोरोना बुलेटिन
20 अप्रैल की कोरोना बुलेटिन की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 1781 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 9118 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए और 6583 रैपिड टेस्टिंग सैंपल प्राप्त किए गए थे। टेस्ट में 7276 निगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 94949 हो गई है। 7 मौत के बाद अब तक कुल 1069 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। ज़िले में उपचार कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या 13074 हो गई है। 1024 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे 20 अप्रैल तक कुल 80406 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है।