IPL 2021 PBKS vs SRH Dream 11 Team Prediction: इन 11 खिलाड़ियों पर आप लगा सकते हैं दांव

IPL 2021 PBKS vs SRH Dream 11 Team Prediction: इन 11 खिलाड़ियों पर आप लगा सकते हैं दांव


नई दिल्‍ली. आईपीएल (IPL 2021) के 14वें सीजन का 14वां मुकाबला बुधवार को पंजाब किंग्‍स (Punjab Kings) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े बजे शुरू होगा. हैदराबाद की टीम आईपीएल 2021 के मौजूदा सीजन में अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी है. टीम को तीनों शुरुआती मुकाबले में हार मिली है. वहीं पंजाब ने अपने तीन में से दो मुकाबले हारे हैं, जबकि एक में जीत मिली है. डेविड वाॅर्नर की अगुआई वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने तीनों मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए मामूली अंतर से हारे हैं.

टीम का मिडिल ऑर्डर और निचला क्रम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका. मुंबई के खिलाफ वॉर्नर और बेयरस्टो ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद उसका मध्यक्रम लड़खड़ा गया. सिर्फ मनीष पांडे ही अच्छा खेल दिखा सके हैं. तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अब तक अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. उन्होंने 10 की इकोनॉमी से रन दिए हैं और 2 ही विकेट ले सके हैं.

पंजाब को खेल सकती है स्पिनर की कमी

पंजाब किंग्स अच्छी शुरुआत करने के बाद लड़खड़ा गई है. पंजाब को चेपॉक की धीमी पिच पर एक अच्छे स्पिनर की कमी खल सकती है. टीम मुरुगन अश्विन पर निर्भर रही है, लेकिन पहले दो मैचों में उनकी नाकामी के बाद टीम को जलज सक्सेना को उतारना पड़ा. टीम इस मैच में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को मौका दे सकती है.पंजाब बनाम हैदराबाद ड्रीम 11

कप्‍तान-विकेटकीपर: केएल राहुल
उपकप्‍तान: जॉनी बेयरस्‍टो
बल्‍लेबाज: डेविड वॉर्नर, मयंक अग्रवाल, शाहरुख खान, मनीष पांडे
ऑल राउंडर: दीपक हुड्डा
गेंदबाज: राशिद खान, भुवनेश्‍वर कुमार, झाय रिचर्ड्सन, अर्शदीप सिंह

यह भी पढ़ें : 

CSK vs KKR Dream 11 Team Prediction: इन 11 खिलाड़ियों पर आप लगा सकते हैं दांव

IPL 2021: रोहित शर्मा ने मैच के बाद ‘फैन ब्वॉय’ आवेश खान की जर्सी पर दिए ऑटोग्राफ

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वाॅर्नर (कप्तान), केन विलियम्सन, विराट सिंह, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, रिद्धिमान साहा, जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय, श्रीवत्स गोस्वामी, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, केदार जाधव, जे सुचित, जेसन होल्डर, अभिषेक शर्मा अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, टी नटराजन, संदीप शर्मा, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल, बासिल थंपी, शाहबाज नदीम और मुजीब उर रहमान.

पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल, दर्शन नल्कंडे, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, झाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरिडिथ, मोइसेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फेबियन एलन, सौरभ कुमार.





Source link