Congress MLA Laxman Singh gheraoed the party on saffronisation, said – Congress will not increase votes by worshiping | कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने भगवा धारण करने पर पार्टी को घेरा, कहा- पूजा करने से पार्टी के वोट नहीं बढ़ने वाले

Congress MLA Laxman Singh gheraoed the party on saffronisation, said – Congress will not increase votes by worshiping | कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने भगवा धारण करने पर पार्टी को घेरा, कहा- पूजा करने से पार्टी के वोट नहीं बढ़ने वाले


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Congress MLA Laxman Singh Gheraoed The Party On Saffronisation, Said Congress Will Not Increase Votes By Worshiping

भोपाल9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लक्ष्मण सिंह ने कहा कि राम भक्ति दिखाने और शुद्धीकरण जैसे से कुछ नहीं होगा। – फाइल फोटो

  • बासपा को ही फायदा होगा, धार्मिक कार्य के लिए ठीक है, लोगों के बीच असली मुद्दे लेकर ही जाएं
  • राम भक्ति दिखाने और शुद्धीकरण से कुछ नहीं होगा, ऐसा करके हम अपना ही नुकसान करेंगे

मध्यप्रदेश की सियासत में अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने भगवाकरण को लेकर अपनी ही पार्टी को घेरा है। उन्होंने कहा- हम तो गांधीवादी हैं। मंदिर जाने से लेकर पूजा तक करने के लिए भगवा पहना चाहिए, लेकिन जनता के बीच तो असली मुद्दों के साथ ही जाना होगा। कांग्रेसियों के राम भक्ति दिखाने और शुद्धीकरण जैसे मामलों से नुकसान ही होगा, वोट नहीं मिलेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत कई नेताओं ने 5 अगस्त के दिन घर पर सुंदरकांड और हवन आदि किए थे। इस दौरान कमलनाथ ने भगवा कपड़े धारण किए थे।

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने बयान जारी कर कहा- ऐसा करके हम अपना ही नुकसान करेंगे। शुद्धीकरण औऱ राम भक्ति दिखाने से बसपा का ही फायदा होगा। हमें सिर्फ जनता से जुड़े मुद्दे पर ही जनता के बीच जाना होगा। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की उमा भारती खुद ही कह चुकी हैं कि राम भाजपा के ही थोड़े हैं। ऐसे में हमें क्या कहना। सबके हैं राम। कांग्रेस पार्टी को भगवाकरण से बचना चाहिए। हमारी सोच के अनुसार ही पहनावा होना चाहिए। सही मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। जय श्रीराम कांग्रेस करेगी, तो हम बसपा की ही मदद कर रहे हैं। सिर्फ कोरोना, विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर ही पूरा ध्यान लगाना चाहिए। इससे पहले भी वे राम मंदिर के मुद्दे को लेकर पार्टी पर निशाना साध चुके हैं।

8 दिन पहले ट्वीट करके निशाना साधा था

वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने 8 दिन पहले एक ट्वीट कर अपनी ही पार्टी से सवाल पूछा था। लक्ष्मण ने ट्वीट में लिखा- ‘हम कांग्रेस के साथी, भाजपा, संघ की विचारधारा को निरंतर कोसते हैं, मैं भी उनकी विचारधारा से सहमत नहीं हूं। परंतु कांग्रेस की विचारधारा कहां लुप्त हो गई कि चुनाव में हमें ‘दुष्ट’ तांत्रिक बाबाओं की मदद लेनी पड़ रही है?’

0



Source link