कोरोना संकट काल में पन्ना में मजदूर की किस्मत चमकी, खदान में एक साथ मिले 3 हीरे | panna – News in Hindi

कोरोना संकट काल में पन्ना में मजदूर की किस्मत चमकी, खदान में एक साथ मिले 3 हीरे | panna – News in Hindi


नीलामी के बाद इन हीरों की कीमत श्रमिक को मिलेगी

पन्ना (panna) में खुदाई के दौरान अभी कुछ दिन पहले ही एक श्रमिक को 10.69 कैरेट का बेशकीमती हीरा (diamond) मिला था

पन्ना.पन्ना (panna) की खदान ने आज फिर हीरे (diamonds) उगले. एक श्रमिक को यहां एक साथ तीन हीरे मिले हैं. ये हीरे 4.43, 2.16 और 0.93 कैरेट के हैं. इनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख के आसपास आंकी जा रही है. ये हीरे जरुआपुर की उथली हीरा खदान में मिले.यहां मजदूर के साथ 6 पार्टनर ने मिलकर खदान लगायी थी.

मज़दूर की किस्मत में चमके हीरे
आज पन्ना की जरुआपुर उथली खदान से एक मजदूर को एक साथ तीन हीरे मिले हैं. इनका वजन लगभग साढ़े सात कैरेट है. इन हीरों की अनुमानित कीमत लगभग 20 से 30 लाख बताई जा रही है. नियम के मुताबिक खुदाई में मिले हीरे को हीरा दफ्तर में सरकार के पास जमा कराना होता है. आज जो हीरे मिले वो भी हीरा दफ्तर में जमा करा दिए गए हैं. मजदूर ने अपने साथियों के साथ हीरा कार्यालय पहुंचकर हीरे जमा किए. अब नीलामी के बाद मजदूर को इन हीरों की कीमत मिल जाएगी.वैसे अनुमानित कीमत लगभग कम आंकी जा रही है,क्योंकि यह हीरे ज्यादा साफ नहीं हैं.

संकट काल में हीरा दमकामध्यप्रदेश के पन्ना जिले में कोरोना संकट काल में हीरा खदानों में काम करने वाले श्रमिकों का साथ हीरा दे रहा है. यहां की उथली हीरा खदानों से लगातार हीरे मिल रहे हैं.अभी कुछ दिन पहले ही एक श्रमिक को 10.69 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला था. उसके फौरन ही बाद आज खुदाई के दौरान फिर एक श्रमिक को एक साथ तीन हीरे मिले हैं. नियम के मुताबिक श्रमिक ने अपने साथियों के साथ हीरा कार्यालय पहुंचकर हीरा जमा कर दिया है.

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में मजदूरों की कब किस्मत चमक जाए इसका अंदाज लगाना मुश्किल होता है. खदान में खुदाई के दौरान कब और कौन सी गेंती पड़ते ही हीरा चमकने लगे कहा नहीं जा सकता है. विशाल इलाके में फैली खदानों में न जाने कितने हीरे दबे पड़े हैं.

युवाओं का रुझान
एक तरफ जहां देश मे कोरोना संकट काल के कारण लोगों के रोजगार ठप्प पड़े हुए हैं,वहीं पन्ना की रत्नगर्भा धरती बेशकीमती रत्न उगल रही है. यही वजह है कि पन्ना के गरीब मजदूरों के साथ साथ अब यहां के युवा भी हीरा खदानों में काम करने के लिए उत्सुक हो रहे हैं.





Source link