नई दिल्ली. आईपीएल का 15वां मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और कोलकाता नाइट राइडर्स (kolkata knight riders) के बीच खेला जाएगा. केकेआर और चेन्नई के बीच आईपीए में अब तक 22 मुकाबले हुए हैं जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की टीम सीएसके की पलड़ा भारी रहा है. चेन्नई ने 14 मैचों में जीत हासिल की है जबकि कोलकाता सिर्फ आठ मैच जीतने में सफल रहा है. दूसरी ओर मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम कोलकाता के लिए बहुत अनलकी रहा है. कोलकाता को इस मैदान पर 9 मैचों में आठ बार हार मिली है जबकि टीम को एक मात्र जीत आईपीएल 2012 में मिली थी. तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) के तीन शुरुआती मैच में से 2 में जीत हासिल की है. दूसरी ओर केकेआर की टीम का वानखेड़े में यह सीजन का पहला मैच होगा. वह लगातार दो हार झेलने के बाद यहां पहुंची है. केकेआर ने हैदराबाद के खिलाफ जीत से शुरुआत की थी, लेकिन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उसे हार मिली.
कोलकाता नाइट राइडर्स: ऑयन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, नीतीश राणा, टिम सिफर्ट, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, कुलदीप यादव, शिवम मावी, लॉकी फर्ग्यूसन, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, संदीप वाॅरियर, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, वैभव अरोड़ा, हरभजन सिंह, करुण नायर, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर और पवन नेगी.
चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डुप्लेसि, इमरान ताहिर, एन जगदीशन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, रितुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, सैम करेन, आर साई किशोर, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, कृष्णप्पा गौतम, चेतेश्वर पुजारा, एम हरिशंकर रेड्डी, के भगत वर्मा और सी हरि निशांत.