चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार: विदिशा जेल से जमानत पर छूटे बदमाशों ने उड़ाए लाखों के जेवरात, त्योहार मनाने सागर आए तो पुलिस ने दबोचा

चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार: विदिशा जेल से जमानत पर छूटे बदमाशों ने उड़ाए लाखों के जेवरात, त्योहार मनाने सागर आए तो पुलिस ने दबोचा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • The Miscreants Who Were Released On Bail From Vidisha Jail Had Blown Jewelery Worth Lakhs, Police Arrested When Sagar Came To Celebrate Goddess Pooja And Ramadan

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।

  • गोपालगंज थाना क्षेत्र का मामला, आरोपियों से 6.82 लाख रुपए कीमती सोने-चांदी के जेवरात व नकदी मिले

गोपालगंज थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में दो निगरानीशुदा बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 6.82 लाख रुपए कीमती सोने-चांदी के जेवरात और नकद रुपए जब्त किए हैं। आरोपियों ने विदिशा जेल से जमानत पर छूटने के बाद सागर में चोरी की थी। वारदात के बाद आरोपी दिल्ली व पंजाब में फरारी काट रहे थे। त्योहार मनाने के लिए घर पहुंचे तो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक नवंबर 2020 में गोपालगंज थाना क्षेत्र के वृंदावन मंदिर के पास स्थित आनंद जैन के मकान में बदमाशों ने घर में सेंध लगाई थी। बदमाश अलमारी से नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर भागे थे। गोपालगंज पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया था। जांच के दौरान पता चला कि वारदात के समय मोतीनगर क्षेत्र का निगरानी बदमाश राजू अहिरवार और कोतवाली का बदमाश बबलू उर्फ नदीम उर्फ गलकट दोनों विदिशा जेल से जमानत पर छूटे थे।

वारदात के बाद दोनों के बाहर जाने की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली, बदमाश राजू अहिरवार देवी पूजा और बबलू गलकट रमजान मनाने सागर आया है। गोपालगंज थाना प्रभारी उपमा सिंह ने कार्रवाई के लिए टीमें रवाना की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली।

आरोपी बबलू उर्फ नदीम से एक सोने का हार, 3 सोने की चूडियां, सोने की चेन, 3 सोने की अंगूठी, 1 जोड़ी सोने के टाॅप्स, 4 जोड़ी चांदी की पायल और 5200 रुपए नकद जब्त किए। वहीं, आरोपी राजू अहिरवार से 2 सोने के हार, 3 सोने की चूडियां, एक सोने की चैन, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र व नकद 25 हजार रुपए बरामद किए। दोनों आरोपियों से 140 ग्राम सोना और 120 ग्राम चांदी, नकद 30 हजार 200 रुपए कुल 6.82 लाख रुपए का सामान जब्त किया है।

खबरें और भी हैं…



Source link