कोरोना से जुड़े सवालों के जवाब जानिए: सिर, अंगुली, घुटने में दर्द तो जांच कराएं, क्योंकि ये भी कोरोना के लक्षण

कोरोना से जुड़े सवालों के जवाब जानिए: सिर, अंगुली, घुटने में दर्द तो जांच कराएं, क्योंकि ये भी कोरोना के लक्षण


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विशेषज्ञ; डॉ. एनपी मिश्रा, सीनियर जनरल फिजीशियन।

  • कोरोना के नए लक्षणों और उसके इलाज को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, तो जानिए उनके जवाब

राजधानी में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण से ग्रस्त लोगों में अलग-अलग तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। कोरोना के नए लक्षणों, उसके इलाज को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। कोरोना की इस महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक इसमें जिस तरह के बदलाव हो रहे हैं, उन्हें समझ पाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में दैनिक भास्कर ने सीनियर जनरल फिजीशियन डॉ. एनपी मिश्रा से इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश की।

इस नए स्ट्रेन में तेज नहीं, हल्का बुखार भी आ रहा, कोल्ड कफ वाले भी आ रहे पॉजिटिव

बुखार- कोरोना का यह बड़ा लक्षण हैं। इस बार तेज बुखार की बजाय हल्के बुखार में भी रिपोर्ट पॉजीटिव आ रही है।

इलाज – यदि किसी को हल्का बुखार आ जाए और वह आसानी से नहीं उतरे तो डॉक्टर से संपर्क करें और टेस्ट कराए।

खांसी व जुकाम- यह भी एक बड़ा लक्षण है। कुछ लोगों को सूखी खांसी की भी समस्या हो जाती है, पर इस बार कोल्ड कफ की स्थिति में भी कुछ केस सामने आए हैं। सर्दी के मामले कम आ रहे हैं।

इलाज- भाप लें, गर्म पानी पिएं, गरारे करें। फायदा न हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।

बुखार रहित थकान– संक्रमित लोगों में इस बार अधिक थकान की समस्या देखी जा रही है, पर पिछली बार से अलग बुखार के बिना यह थकान है।

इलाज- पैरासिटामोल दवा लें और आराम करें। एक दिन से अधिक समय तक दर्द रहने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

मांसपेशियों में दर्द- इस लक्षण में लगातार हड्डियां दर्द करती हैं। कुछ भी करने का मन नहीं करता।

इलाज- ऐसे में दर्द निवारक दवाओं के साथ आराम थकान से मुक्ति दिला सकता है। 24 घंटे से अधिक यह लक्षण दिखाई दे तो कोरोना टेस्ट करवाएं।

अंगुलियों में दर्द- कुछ लोगों के हाथों की ऊंगलियों में दर्द रह रहा है।

इलाज- ऊंगलियों को हल्के गर्म पानी में डालकर रखें, आराम मिलेगा। फिर भी दर्द नहीं जाए तो डॉक्टर से संपर्क करें।

सिरदर्द- इस बार सिरदर्द की समस्या भी देखने को मिल रही है। यह कोरोना महामारी का ही एक लक्षण बन गया है।

इलाज- माथे व आंखों के ऊपर लगातार तेजी से दर्द बना रहे तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें और टेस्ट कराए।

त्वचा पर रैशेज- कई मामलों में स्किन में बिना एलर्जी के रैशेज पड़ रहे हैं।

इलाज- रेमडेसिवर इंजेक्शन।

डायरिया- कुछ संक्रमितों को डायरिया की समस्या का भी सामना करना पड़ा है। इलाज- डॉक्टर से सलाह लेकर तुरंत ही संबंधित को इलाज कराना चाहिए।

सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए सलाह

  • एक भी लक्षण दिखाई देने पर होम आइसोलेशन की सलाह दी जाती है।
  • यदि सांस लेने में तकलीफ, तेज बुखार, तेज खांसी और ऑक्सीजन का लेवल कम तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।
  • हर रोगी को ऑक्सीजन की जरूरत नहीं होती है, ऐसा करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

कोई भी लक्षण हों, टेस्ट कराएं;

​​​​​​​(डॉ. लोकेंद्र दवे, अधीक्षक, हमीदिया अस्पताल)

नए लक्षण- इस बार शरीर में अत्यधिक कमजोरी आ रही है। कमर और कमर से नीचे के हिस्से में बहुत अधिक दर्द हो रहा है। खासतौर से जांघ, घुटने में।
इलाज- तत्काल खुद को सबसे अलग करें और टेस्ट कराएं। रिपोर्ट निगेटिव आए तो अपने डॉक्टर से ऑनलाइन सलाह लें।
खतरा क्यों?- हल्के लक्षण आने पर घर पर रहकर इंतजार करने से समस्या हो रही है। पहला लक्षण दिखाई देते ही आरटीपीसीआर करवाएं। अभी जो लाेग आ रहे हैं, वे घर पर पहले इलाज कर रहे हैं और गंभीर होने पर टेस्ट करवाते हैं। नौजवान अधिक चपेट में- 45 वर्ष से कम उम्र के युवाओं में इस बार संक्रमण जमकर दिखाई दे रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link