- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Morena
- Traffic In Public Curfew, How Will It Break, Corona Chain, Police Administration Failing To Stop Traffic, Roads Not Stopping
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मरैना22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सड़क पर बेरीकेट्स के पास भीड़
- 22 अप्रेल को बड़ा सहालग होने के कारण भी निकल रहे लोग
- पुलिस भी मान रही लोगों की मजबूरी
मुरैना। शहर में कोरोना संक्रमण भयानक रुप ले चुका है। इसके बावजूद लोगों का घरों से निकलना नहीं थम रहा है। ये वह लोग हैं जो घरों से बाहर निकल रहे हैं और पुलिस के रोकने पर कोई न कोई बहाना बना रहे हैं। शहर में पुलिस ने कई जगह बेरीकेट्स लगा रखे हैं। इनमें स्टेशन रोड पर दो जगह बेरीकेट्स लगाए हैं। सदर बाजार के प्रारंभ में अम्बाह पुल चौराहे पर बैरियर लगाए हैं। बेरियर चौराहे पर बेरीकेट्स लगाए हैं लेकिन उसके बावजूद लोगों का आना-जाना नहीं रुक रहा है।
एक मोटरसाइकिल पर पूरे परिवार को ले जाता युवक
22 अप्रेल को शादी का बड़ा सहालग
इस दिन शादी का बड़ा सहालग है। इसलिए लोगों का घरों से बाहर निकलना पड़ रहा बताया जाता है। पुलिस का भी कहना है कि व्यक्ति मजबूरी में बाहर निकल रहा है। इसिलए भी ज्यादा रोका-टोकी ठीक नहीं है।
बस स्टेण्ड पर भीड़
अस्पातल के सामने अधिक भीड़
शहर मे दो जगह सबसे अधिक लोग दिखाई देते हैं। एक बस स्टेण्ड पर व दूसरे जिला चिकित्सालय के पास। इन दोनों जगहों पर लोगों के बाहर निकलने की मजबूरी को समझा जा सकता है लेकिन कोरोना संक्रमण की तीव्रता इतनी अधिक है कि थोड़ी भी भीड़ कोरोना की चेन को तोड़ने में सारी मेहनत बेकार कर सकती है।
वाहनों की आवाजाही पर नहीं रोक
शहर में वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं। वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। लेकिन उनकी आवाजाही पर रोक नहीं लगाई जा रही है। दो पहिया हों या चार पहिया, वाहनों की आवाजाही सड़कों पर बदस्तूर जारी है।