भिंड पुलिस ने IPL पर सट्‌टा खिलाते अंतरराज्यीय गिरोह दबोचा: पुलिस को 2 करोड़ 68 लाख के हिसाब की पर्चियां मिली, 4 लाख 59 हजार नकदी बरामद, 46 लाख बैंक खाते में सीज

भिंड पुलिस ने IPL पर सट्‌टा खिलाते अंतरराज्यीय गिरोह दबोचा: पुलिस को 2 करोड़ 68 लाख के हिसाब की पर्चियां मिली, 4 लाख 59 हजार नकदी बरामद, 46 लाख बैंक खाते में सीज


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • Police Received Slips Accounting For 2 Crore 68 Lakh, 4 Lakh 59 Thousand Cash Recovered, Seized In 46 Lakh Bank Account

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • पुलिस ने मौके से तीन आरोपी पकड़े

भिंड पुलिस ने IPL किक्रेट का सट्टा लगाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को रंगे हाथों गुरुवार की दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने एक लग्जरी कार, 2 करोड़ 68 लाख के हिसाब किताब का लेखा जोखा मिला। पुलिस को इन सटोरियों से 4 लाख 59 हजार नकदी बरामद की। जब पुलिस ने इन आरोपियों की पड़ताल की तो उनके खाते में 46 लाख जमा थे। जिसका उपयोग वे सट‌टे के लेन-देन के लिए कर रहे थे। पुलिस ने बैंक राशि को भी सीज कर दिया।

पुलिस को सूचना मिली की जमाना रोड पर कुछ लोग IPL क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवाते हैं। मुखबिर की सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर मोतीलाल कुशवाहा ने अंतरराज्यीय सटोरियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की। यह टीम में प्रभारी अमायन शिवप्रताप सिंह और थाना प्रभारी देहात धनेद्र सिंह को शामिल किया। गुरुवार की सुबह सटोरियों को पकड़े जाने के लिए पुलिस सक्रिय हुई।

अंतरराज्यीय सटोरिया को जमाना रोड पर एक लग्जरी कार में बैठकर देश के अलग-अलग प्रांतों के लोगों से IPL क्रिकेट के 20-20 मैच पर सट्‌टा लगवा रहे थे। पुलिस मौके से आरोपी रविंद्र नरवरिया, लल्ला उर्फ रवि राज राजावत, गुल्ले उर्फ विवेक यादव को दबोच लिया। आरोपियों से 4 लाख 59 हजार रुपए नगद, 07 मोबाइल, 01 लग्जरी कार इसके अलावा 2.6 करोड़ रुपए का लेखा जोखा मिला। इन आरोपियों के बैंक खाते में 46 लाख रुपए जमा मिले। यह राशि भी पुलिस ने सीज कर दी।

देश के कई प्रांतों के लोगों को खिलाते थे IPL किक्रेट के 20-20 मैच पर सट्‌टा

पुलिस ने बताया कि यह तीनों सटाेरिए अंतरराज्यीय स्तर पर सट्टा खिलाते थे। इनके मोबाइल नंबर पर आसमा, बैंग्लोर, जंबू, हरियाणा, दिल्ली, जयपुर सहित कई प्रांतों के छोटे-बड़े शहरों से फोन आते थे। यह तीनों आरोपी IPL किक्रेट के 20-20 मैच में अब तक करोड़ों का कारोबार कर चुके हैं।

शिक्षक व हेड कांस्टेबल का लड़के बने सटोरिया

हेडक्वार्टर डीएसपी कुशवाहा ने इस गिरोह के तीन लोगों को पुलिस ने दो को दबोच लिया है। एक सदस्य अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक रवि राजावत के पिता शिक्षक है। गुल्ले यादव के पिता पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल है। यह तीनों ही युवक पढ़े लिखे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link