IPL 2021: आरसीबी ने लगातार तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया. (PTI)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का आईपीएल 2021 (IPL 2021) का आगाज सपनों की तरह हुआ है. टीम ने सीजन में अब तक कोई भी मैच नहीं गंवाया है और सभी 4 मैच जीते हैं. टीम ने एक मैच (RCB vs RR) में राजस्थान को 10 विकेट से हराया.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को देवदत्त पडिक्कल और कप्तान विराट कोहली ने तेज शुरुआत दिलाई. दोनों ने 6 ओवर में पावर प्ले में 59 रन जोड़े. पडिक्कत 101 रन बनाकर नाबाद रहे. इनका यह आईपीएल का पहला शतक है. कोहली 72 रन पर नाबाद रहे. पडिक्कल ने पारी में 52 गेंद का सामना किया. 11 चौके और 6 छक्के लगाए. वहीं कोहली ने 47 गेंद खेलीं. 6 चौके और 3 छक्के लगाए. इस बीच कोहली ने आईपीएल में अपने 6 हजार रन भी पूरे किए. वे ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने. आरसीबी की टीम की ओर से यह आईपीएल में 14वां शतक है.
शिवम और रियान ने अर्धशतक साझेदारी की
इससे पहले आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसले किया. राजस्थान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने 18 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे. जोस बटलर (8), मनन वोहरा (7) और डेविड मिलर (0) बड़ी पारी नहीं खेल सके. कप्तान संजू सैमसन (21) ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके. इस तरह से स्कोर 4 विकेट पर 43 रन हो गया. शिवम दुबे (46) और रियान पराग (25) ने पांचवें विकेट के लिए 66 रन जोड़े. राहुल तेवतिया ने 40 रन बनाकर स्कोर 170 के पार पहुंचाया. आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल ने तीन-तीन विकेट लिए.