समाधान मिला: आरके नगर फीडर बनाने का काम 40 फीसदी पूरा, जल्द तैयार होगा नया फीडर

समाधान मिला: आरके नगर फीडर बनाने का काम 40 फीसदी पूरा, जल्द तैयार होगा नया फीडर


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

14 किमी लंबे दीनदयालनगर फीडर को दो भागों में बांटने का काम गुरुवार से शुरू हुआ। इसे दो भागों में बांटकर आरके नगर नया फीडर बनाया जा रहा है। इसके तहत बिजली कंपनी ने नए पोल लगाए और बिजली के तार डाले। 40 फीसदी काम पूरा हो गया है। शेष काम भी जल्द पूरा होगा। यदि यह फीडर तैयार होता है तो 20 से ज्यादा कॉलोनियों के दस हजार लोगों को फायदा होगा और बिजली ट्रिपिंग की समस्या दूर हो जाएगी। कंपनी इस फीडर की लंबाई कम कर 7-7 किमी कर नया फीडर बना रही है। इसके लिए यह काम किया जा रहा है। इससे सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक आसपास के क्षेत्रों की बिजली बंद रही और लोग परेशान होते रहे।

खबरें और भी हैं…



Source link