टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन में गियर शिफ्टिंग के वक्त मैक्सिमम टॉर्क का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
Turbo petrol engine वाली कार चलते वक़्त टॉर्क ग्राफ का भी बहुत ख्याल रखना चाहिए.ऐसा जरूरी नहीं है की आपको कार को किक करने के लिए मैक्सिमम टॉर्क का इंतजार करना पड़े. इसमें आप 2,000 RPM पर भी अच्छी स्पीड पकड़ सकते हैं. ऐसा करने से आपकी कार को अच्छी माइलेज मिलेगी.
तेज ब्रेक न लगाएं – लोग अक्सर स्पीड ब्रेकर्स और ट्रैफिक लाइट्स पर तेज़ ब्रेक लगाकर कार को रोकते हैं. ऐसा करने से आपकी कार का काफी फ्यूल भी बर्बाद हो जाता है. ब्रेक लगाते वक़्त कार के एक्सलरेटर पेडल को छोड़ देना चाइये. ऐसा करने से कार की रफ़्तार खुद ब खुद कम हो जाएगी उसे बाद ब्रेक का इस्तेमाल करें. नई कारों में फ्यूल-इंजेक्शन तकनीक दी जा रही हैं जिससे इंजन अपने आप कट-ऑफ हो जाता है.
यह भी पढ़ें: Royal Enfield की इस बाइक ने बाजार में मचा रखी है धूम, 250% सेल में हुई ग्रोथ
गियर जल्दी-जल्दी न बदलें – टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन में गियर शिफ्टिंग के वक्त मैक्सिमम टॉर्क का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, बल्कि इसे 2,000 RPM पर रेव रेंज में जल्दी शिफ्ट कर देना चाहिए. टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन में गियर को जल्दी जल्दी में न बदले, ऐसा करने से कार का इंजन ज्यादा तेजी से रेविंग नहीं करेगा और आपकी कार का ज्यादा फ्यूल बर्न होगा. ऐसा करने से कार की माइलेज पर भी असर पड़ता है.टॉर्क का ध्यान रखें – टर्बोचार्ज्ड इंजन वाली कार चलते वक़्त टॉर्क ग्राफ का भी बहुत ख्याल रखना चाहिए.ऐसा जरूरी नहीं है की आपको कार को किक करने के लिए मैक्सिमम टॉर्क का इंतजार करना पड़े. इसमें आप 2,000 RPM पर भी अच्छी स्पीड पकड़ सकते हैं. ऐसा करने से आपकी कार को अच्छी माइलेज मिलेगी.
यह भी पढ़ें: OLA का इलेक्ट्रिक स्कूटर जुलाई में होगा लॉन्च, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
कार को एक स्पीड में चलाएं – अगर आप हाईवे पर टर्बोचार्ज्ड इंजन वाली कार चला रहे हैं तो बार-बार क्लच, गियर बदलना और थ्रोटल इनपुट का इस्तेमाल न करें. इस बात का ध्यान रखें की कार हायर गियर में हो और इंजन के रेव्स स्टेबल रहें. हाईवे पर कार को एक ही स्पीड में चलाएं और क्रूज कंट्रोल का इस्तेमाल करें. ऐसा करने से कार को अच्छी माइलेज मिलेगी.
स्पीड कम करते वक़्त गियर डाउन करें – टर्बोचार्ज्ड इंजन में स्पीड को कम करने के लिए सीधा ब्रेक का इस्तेमाल न करके पहले गियर को डाउनशिफ्ट करें. ऐसा करने से आप थ्रॉटल को ब्लॉक करते हैं और वर्तमान गियर के नीचे वाले रेव्स से मैच हो जाता है. आप क्लच का भी उपयोग कर सकते है, जिससे गियर एक शिफ्ट नीचे जायेगा.