बिजली कंपनी ने दी अपनों को राहत: बिजलीकर्मियों को 3 लाख तक चिकित्सा एडवांस की सुविधा

बिजली कंपनी ने दी अपनों को राहत: बिजलीकर्मियों को 3 लाख तक चिकित्सा एडवांस की सुविधा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसे देखते हुए बिजली कंपनी ने नियमित कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए चिकित्सा एडवांस की सुविधा शुरू की है। इसमें बिजली कंपनी कर्मचारी एवं आश्रित परिजन के कोविड 19 से ग्रसित होने पर चिकित्सा एडवांस मिलेगा।

इसलिए कंपनी के किसी भी नियमित अधिकारी, कर्मचारी, लाइन कर्मी द्वारा स्वयं अथवा आश्रित परिजनों के कोविड-19 वायरस से संक्रमित होने पर इसके लिए चिकित्सा एडवांस के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन प्रस्तुत करते समय कोविड पाजिटिव रिपोर्ट, डाॅक्टर की उपचार पर्ची एवं अस्पताल में भर्ती होने संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

यदि संबंधित कर्मी कोविड वार्ड या अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है तथा हस्ताक्षरयुक्त आवेदन प्रस्तुत करने की हालत में नहीं है तो अस्पताल द्वारा जारी पर्ची को उसके नियंत्रणकर्ता अधिकारी द्वारा भेजा जा सकेगा। ऐसे आवेदनों पर तत्काल एवं अधिकतम 3 लाख रुपए तक चिकित्सा एडवांस बिना किसी विलंब के स्वीकृत किया जाएगा। कॉर्पोरेट मुख्यालय के अंतर्गत पदस्थ नियमित कार्मिकों के प्रकरण में चिकित्सा एडवांस स्वीकृत करने के लिए मुख्य महाप्रबंधक (मासंप्र) को अधिकृत किया है।

यह योजना वर्तमान परिस्थितियों के कारण फिलहाल 3 माह तक के लिए है। आगे बीमारी की स्थिति के बाद फैसला लिया जाएगा। संबंधित कार्मिक के स्वस्थ होने के बाद चिकित्सा एडवांस की राशि का समायोजन कंपनी द्वारा तय प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।

चिकित्सा राशि तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी

बिजली कंपनी के एमडी अमित तोमर ने बताया बिजली कर्मियों के कोविड पॉजीटिव होने की संख्या लगातार बढ़ रही है। आर्थिक कारणों से इलाज प्रारंभ कराने में कठिनाई की बात सामने आने पर यह निर्णय लिया है। अधिकतम 3 लाख तक की राशि चिकित्सा एडवांस के रूप में तत्काल दी जाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link