- Hindi News
- Local
- Mp
- MP Congress MLA Kalawati Bhuria Dies In Hospital In Jobat, Oxygen Deficiency In Gwalior, 2 Patients Killed
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
MLA कलावती भूरिया।
- पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया की भतीजी थीं
मध्यप्रदेश में कोरोना से हालात खराब होते जा रहे हैं। झाबुआ जिले की जोबट विधानसभा से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया की कोरोना से मौत हो गई। वह इंदौर के प्राइवेट हॉस्पिटल में विगत 14 दिनों से भर्ती थीं। दो दिन से ज्यादा तबीयत खराब थी। वहीं, शुक्रवार की रात ऑक्सीजन की कमी से ग्वालियर में हहाकार मच गया। दो मरीजों की मौत हो गई।
पहली बार जोबट विधान सभा से वर्ष 2018 में चुनाव जीत कर विधायक बनी थीं। इसके पहले झाबुआ जिला पंचायत की लगातार 4 बार अध्यक्ष रह चुकी थीं। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया की भतीजी थीं। उनके निधन पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी है।
ग्वालियर में शुक्रवार की रात ऑक्सीजन की कमी से बड़ी समस्या खड़ी हो गई। यहां के 5 अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म हो गई। अंचल के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य चिकित्सालय के मेडिसिन आईसीयू सहित अन्य अस्पतालों में शुक्रवार की शाम ऑक्सीजन खत्म हो जाने अफरा-तफरी मच गई। जेएएच के मेडिसिन आईसीयू में मरीजों को आनन-फानन में मुख्य भवन (पत्थरवाली बिल्डिंग) में शिफ्ट किया गया। इस दौरान ऑक्सीजन न मिलने से रात 11.30 बजे भाजपा नेता राजकुमार बंसल (65) और आपागंज निवासी फुंदन हसन (75) की मौत हो गई।
इंदौर में भी रिकॉर्ड 1813 नए संक्रमित, 7 की मौत
ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी के बीच इंदौर के लिए मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। 24 घंटे में यहां 1813 नए संक्रमित आए, जबकि 7 की मौत हो गई। एक दिन पहले 1782 मरीज सामने आए थे।
यहां ऑक्सीजन सप्लाई को दूर करने के लिए वायुसेना आगे आई है। अपने सबसे बड़े मालवाहक सी-17 ग्लोब मास्टर से शुक्रवार शाम 20 टन के ऑक्सीजन टैंकर को गुजरात के जामनगर पहुंचा। यह टैंकर वहां से शनिवार रात या रविवार सुबह ऑक्सीजन लेकर आ जाएगा। अभी ढाई से तीन दिन इसमें लग रहे हैं।