सरकारी नौकरी: RITES ने अप्रेंटिस के 146 पदों पर निकाली भर्ती, 12 मई तक आवेदन कर सकेंगे इंजीनियरिंग कैंडिडेट्स

सरकारी नौकरी: RITES ने अप्रेंटिस के 146 पदों पर निकाली भर्ती, 12 मई तक आवेदन कर सकेंगे इंजीनियरिंग कैंडिडेट्स


  • Hindi News
  • Career
  • RITES Sarkari Naukri | RITES Non Teaching Staff Recruitment 2021: 2500 Vacancies For Non Teaching Staff Posts, Rail India Technical And Economic Service Limited Notification For Details Like Eligibility, How To Apply

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रेल मंत्रालय के आधीन रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनामिक सर्विस (RITES) ने अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए कुल 146 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जो 12 मई तक जारी रहेगी। इच्छुक कैंडिडेट पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

पदों की संख्या- 146

पद संख्या
इंजीनियरिंग डिग्री 76
नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट 20
इंजीनियरिंग डिप्लोमा 15
आईटीआई पास 35

योग्यता

पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास इंजीनियरिंग में चार साल की डिग्री होना चाहिए हालांकि नॉन इंजीनियरिंग पोस्ट के लिए बीए, बीसीए या बीकॉम पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स के पास 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

जरूरी तारीखें-

  • आवेदन शुरू होने की तारीख- 12 अप्रैल
  • आवेदन की आखिरी तारीख- 12 मई

सिलेक्शन प्रोसेस

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन कैंडिडेट जरूरी क्वालिफिकेशन में मिले मार्क्स के आधार पर बनाई गई मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

स्टाइपेंड

ग्रेजुएट अप्रेंटिस 14 हजार रुपए
डिप्लोमा अप्रेंटिस 12 हजार रुपए
ट्रेड अप्रेंटिस (आईटीआई पास) 10 हजार रुपए

ऐसें करें आवेदन

इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स NATS पोर्टल, mhrdnats.gov.in पर रिजस्ट्रेशन करने के बाद ritesapprenticerecruitment2021@gmail.com पर एप्लीकेशन फॉर्म भेज सकते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link