मुस्लिम युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल: कोरोना संक्रमण के डर से पड़ोसी मदद के लिए नहीं आए; मुस्लिम युवाओं ने पहुंचकर शव को वाहन में रखकर श्मशान घाट पहुंचाया

मुस्लिम युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल: कोरोना संक्रमण के डर से पड़ोसी मदद के लिए नहीं आए; मुस्लिम युवाओं ने पहुंचकर शव को वाहन में रखकर श्मशान घाट पहुंचाया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Due To Fear Of Infection Of Koreana, Neighbors Did Not Come For Help, Then Muslim Youth Reached The Crematorium And Placed The Body In The Vehicle, The Corona Report Was Negative

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले जाने की तैयारी करते PPE किट पहने मुस्लिम नौजवान।

कोरोना संक्रमण काल के इस दौर में जहां हर तरफ हाहाकार मची हुई है। वहीं नौजवान लोगों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। एक ऐसा ही एक वाक्या शनिवार को सागर के रामपुरा वार्ड में सामने आया है। रामपुरा वार्ड में हिंदू परिवार में एक व्यक्ति घर में इलाज ले रहे थे। इलाज के दौरान शनिवार को उनका निधन हो गया। घर में महिलाएं और उनका एक छोटा बेटा था। ऐसे में शव श्मशान घाट ले जाने के लिए अन्य लोगों की जरूरत थी। लेकिन पड़ोसी और वार्ड के लोग कोरोना संक्रमण के डर से मदद करने के लिए आगे नहीं आए।

स्थितियों को देख लोगों ने मोतीनगर कब्रिस्तान कमेटी की मामले की सूचना दी। खबर मिलते ही मुस्लिम नौजवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा के तौर पर PPE किट पहनकर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शव को वाहन में रखा और मुक्तिधाम तक पहुंचाया। जहां मृतक का कोरोना प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार किया गया।

मुस्लिम युवकों की इस मदद की सागर में हर तरफ तारीफ हो रही है। युवाओं ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए गमगीन परिवार की मदद की। कमेटी के अध्यक्ष इरशाद खान ने बताया परिचित ने फोन पर सूचना दी कि रामपुरा वार्ड में घर में शव रखा है। लेकिन मुक्तिधाम ले जाने के लिए कोई मदद के लिए नहीं आ रहा है। आपकी जरूरत है।

मामले की खबर मिली तो समाज के नौजवानों के साथ मौके पर पहुंचा। युवाओं ने PPE किट पहनकर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शव को मुक्तिधाम पहुंचाया। महामारी के दौर में सभी को सुरक्षित रहने की जरूरत है। लेकिन अपनों की मदद भी करना जरूरी है।

खबरें और भी हैं…



Source link