इंदौर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रमेश को चाकू लगने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
- बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई वारदात, पुलिस ने हत्या का केस दर्ज आरोपी अशोक को पकड़ा
- मृतक रमेश को शंका थी कि उसके प्लॉट पर धीरे-धीरे आरोपी अशोक शर्मा कब्जा कर रहा है
बाणगंगा इलाके में दो पड़ोसियों के बीच एक प्लॉट पर तीन फीट के अवैध कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में शुक्रवार को एक व्यक्ति की हत्या हो गई। हमलावर पड़ोसी ने विवाद में अपने ही पड़ोसी को उसके 13 साल के बेटे के सामने चाकू घोंप दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करते हुए आरोपी अशोक शर्मा को पकड़ लिया है।
परदेशीपुरा सीएसपी निहित उपाध्याय ने बताया घटना शुक्रवार रात की है। कुशवाह नगर में रहने वाले 45 वर्षीय रमेश तिवारी पर उन्हीं के पड़ोसी अशोक शर्मा (48) ने प्लॉट पर हो रहे तीन फीट के कब्जे को लेकर हुए विवाद में चाकू घोंप कर हत्या कर दी। बताते हैं मृतक का क्षेत्र की ही एक कालोनी में एक प्लॉट था। इस प्लॉट के पास उसके पड़ोसी का मकान है, जिसे किराये पर दे रखा है। इस प्लॉट पर एक टुकड़े पर तीन फीट के एक छोटे से टुकड़े पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर दोनों के बीच लंबे समये से विवाद चल रहा था।
मृतक रमेश को शंका थी कि उसके प्लॉट पर धीरे-धीरे आरोपी अशोक शर्मा कब्जा कर रहा है। इसलिए दोनों लड़ते थे। सुबह भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद रमेश 13 वर्षीय बेटे का साथ कहीं जा रहा था, तभी अशोक आया और चाकू मार दिया। बेटा पिता को घायल देख बुरी तरह घबरा गया था। उसने पुलिस को घटना बताई। इधर बालक को पिता के मरने की सूचना नहीं दी थी।
0