केविन पीटरसन ने कहा कि टी20 क्रिकेट में देरी की कोई जगह नहीं है (Kevin Pietersen/Instagram)
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान ऑयन मॉर्गन पर धीमी ओवर गति के लिए भारी जुर्माना लगाया गया था.
पीटरसन ने बेटवे डॉट कॉम पर अपने ब्लॉग में लिखा कि यह सभी खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा संदेश है कि रोहित और मॉर्गन जैसे खिलाड़ियों पर इस सप्ताह धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है. पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज ने कहा कि टी20 क्रिकेट मनोरंजन पैकेज है. इसमें चौके, छक्के, विकेट, खराब फील्डिंग सभी के लिए जगह है, मगर इसमें देरी के लिए कोई जगह नहीं है. दर्शकों को यह सब कुछ तीन घंटे के अंदर ही चाहिए होता है.
पहले ये था नियम
पीटरसन ने एक किस्से को याद करते हुए लिखा कि जब वह 2004 में पहली बार टी20 मैच खेल रहे थे तो स्कोरबोर्ड पर टाइमर लगा हुआ था और आपको निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे करने थे. इसमें कोई भी समझौता नहीं हो सकता था.यह भी पढ़ें :
IPL 2021: कोरोना के खौफ के बीच दिल्ली पहुंची मुंबई इंडियंस, मंगेतर संग नजर आए राहुल चाहर
शार्दुल ठाकुर का खुलासा, बताया- ड्रेसिंग रूम में सचिन तेंदुलकर कि किस सलाह से उन्हें मिली मदद
दरअसल बीसीसीआई ने नियम बनाया है कि अब हर टीम को 90 मिनट में अपने 20 ओवर पूरे करने होंगे. इससे पहले नियम था कि 20वां ओवर 90 मिनट में शुरू किया जाए लेकिन अब डेढ़ घंटे के अंदर हर हाल में निर्धारित 20 ओवर खत्म करने होंगे. 90 मिनट में टीमों को ढाई-ढाई मिनट के दो टाइम आउट मिलेंगे. मतलब टीमों को 85 मिनट में कुल 20 ओवर फेंकने होंगे. इस हिसाब से एक घंटे में हर टीम को 14.11 ओवर फेंकने होंगे.