IPL 2021: Krunal Pandya ने दिखाया जबर्दस्त गुस्सा, Twitter पर फैंस ने ऐसे लगा दी क्लास

IPL 2021: Krunal Pandya ने दिखाया जबर्दस्त गुस्सा, Twitter पर फैंस ने ऐसे लगा दी क्लास


चेन्नई: पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए IPL मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) ने अपनी ही टीम के खिलाड़ी पर मैदान में गुस्सा निकाला था. इसके बाद क्रुणाल पांड्या जिनका इस आईपीएल सीजन में कोई खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला, उन्हें लोगों ने निशाने पर लेते हुए जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. 

जमकर ट्रोल हुए क्रुणाल पांड्या

पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ इस मैच में क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) ने 3 ओवर में 31 रन लुटा दिए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. अपनी गेंदबाजी के दौरान क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) अपनी ही टीम के फील्डरों पर गुस्सा निकाल रहे थे. इसके बाद क्रुणाल को ट्विटर पर फैंस ने जमकर ट्रोल किया. 

आईपीएल सीजन 2021 में क्रुणाल पांड्या के प्रदर्शन पर नजर डालें तो वह बेहद खराब रहा है. इस सीजन में अब तक खेले गए पांच आईपीएल मुकाबलों में क्रुणाल ने सिर्फ तीन विकेट ही झटके हैं. पांड्या ने इस दौरान 116 रन भी लुटाए हैं. क्रुणाल पांड्या के भाई हार्दिक पांड्या का भी बल्ला इस सीजन में खामोश रहा है.





Source link