सनसनी: एक सप्ताह पहले जिंदा जलाई गई रेप पीड़िता ने अस्पताल में तोड़ा दम, बलात्कार के आरोपी पर आग लगाने का संदेह

सनसनी: एक सप्ताह पहले जिंदा जलाई गई रेप पीड़िता ने अस्पताल में तोड़ा दम, बलात्कार के आरोपी पर आग लगाने का संदेह


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Rewa
  • Rape Victim Burnt Alive In The Hospital A Week Ago, Suspected Of Setting Fire On Rape Accused

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रीवा35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रीवा संजय गांधी अस्पताल

  • संजय गांधी अस्पताल में चल रहा था इलाज, 80 फीसदी से ज्यादा जली थी पीड़िता, मऊगंज थाना अंतर्गत हुई थी वारदात

एक सप्ताह पहले घर में सोते समय जिंदा जलाई गई रेप पीड़िता जिंदगी की जंग हार गई। पुलिस का दावा है कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात्रि पीड़िता ने संजय गांधी अस्पताली में दमतोड़ दिया है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला पहले ही दर्ज कर लिया था। जहां बलात्कार के आरोपी को ही संदिग्ध बनाया गया था। हालांकि अब पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस हत्या की धारा बढ़ाकर गिरफ्तारी कर सकती है।

ये है मामला
पीड़िता के मुताबिक शुक्रवार.शनिवार की दरमियानी रात वह घर के अंदर सो रही थी। माता.पिता आंगन में और भाई बगल के कमरे में सो रहा था। तभी करीब 3 बजे अचानक उसके कमरे में आग जलने लगी। आग लगने से पहले केरोसिन डाला गया था। ऐसे में आग तेजी से धधक उठी। लपटों के बीच माता.पिता बेटी की चीख सुनकर दौड़े। इसी बीच उन्होंने आग लगाने वाले को ​भी देखा। लेकिन अगर घर वाले आरोपी को पकड़ते, तो बेटी जिंदा जल जाती। उन्होंने जैसे.तैसे बेटी को बचाया। हालांकि तब तक वह झुलस चुकी थी। आनन.फानन में परिजन मऊगंज अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। संजय गांधी अस्पताल में रेप पीड़िता का उपचार एक सप्ताह से चल रहा था। लेकिन बीती रात उसने दम तोड़ दिया। हालांकि रेप पीड़िता ने मृत्यु के पूर्व बयान में बलात्कार के आरोपी पर हत्या का संदेह जाहिर किया था। ऐसे में मउगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

2017 में हुआ था रेप
पुलिस के मुताबिक वर्ष 2017 में जब युवती नाबालिग थी, तब गांव के एक युवक ने उसका यौन शोषण किया था। जब वह गर्भवती हो गई, तो घरवालों को पता चला। बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को जेल भे​ज दिया। दो साल जेल में रहने के बाद आरोपी को अप्रैल 2020 में जमानत मिल गई। मृतका की मां के मुताबिक आरोपी बेटी को मारने की कोशिश कर रहा था। वह कई बार धमकी भी दे चुका था। ये बयान खुद मृतका ने मरने से पहले पुलिस को बताते हुए संदेश जताया था।

पांच वर्षीय बेटी का क्या कसूर
मृतका की मां का कहना है कि बलात्कार पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची पीड़िता के साथ ही रहती थी। जिसकी उम्र करीब 5 साल है। बलात्कार पीड़िता की मौत से उसके सिर से मां की ममता का आंचल भी छीन लिया। बच्ची अब पूछ रही है कि उसका क्या कसूर। जिसने उसे माता और पिता का प्यार भी नसीब नहीं होने दिया।

खबरें और भी हैं…



Source link